Noida Traffic Advisory: देश में नवरात्रि का माहौल है, इसी को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अगर आप घर से निकल रहे हैं तो सबसे पहले नोएडा पुलिस की एडवाइजरी देख लें। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने यातायात को लेकर निर्देश जारी किए हैं। एडवाइजरी में कहा गया कि नोएडा में रामलीला और रावण दहन आयोजन और कई घाटों पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इससे यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए अक्टूबर 11 को दोपहर 14:00 बजे से अक्टूबर 12 को दशहरा खत्म होने तक कई रूट बंद रहेंगे, और कई डायवर्ट रहेंगे। यहां देखिए किन रास्तों पर यातायात डायवर्जन और बंद किया गया।
कौन से रास्ते किए गए बंद?
सेक्टर 12, 22,56 से स्टेडियम की तरफ स्टेडियम चौक तक गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह से बंद रहेगा।
सेक्टर 10, 21 यू-टर्न से स्टेडियम की तरफ सेक्टर 12,22, 56 तिराहा तक गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह से बंद किया गया।
सेक्टर 8, 10, 11, 12 चौक से स्टेडियम चौक से मोदी मॉल चौक तक गाड़ियां जाने पर पाबंदी।
सेक्टर 31, 25 चौक से सेक्टर 21, 25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर 8, 10, 11, 12 चौक तक गाड़ियों नहीं चलेंगी।
मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12, 22 चौक होकर एडॉब, रिलाइन्स चौक तक रास्ते बंद रहेंगे।
कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर 24 से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सेक्टर 12, 22 चौक तक बंद रहेगा।
सेक्टर 32 की तरफ से एनटीपीसी अंडरपास के आरम्भ से सेक्टर 12.22 चौक तक रास्ते बंद रहेंगे।
सेक्टर 20, 21, 25, 26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर 21, 25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक रास्ते बंद रहेंगे।
कहां किया गया रूट डायवर्जन
जिन रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है उसमें रजनीगंधा चौक की तरफ से सेक्टर 12, 22, 56 तिराहा की तरफ होकर जाने वाली गाड़ियों को सेक्टर 10, 21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सेक्टर 31, 25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड होकर जा सकते हैं। वहीं, सेक्टर 12, 22, 56 तिराहा से स्टेडियम चौक जाने वाली गाड़ियों को सेक्टर 57 चौराहा, गिझौड चौक से सेक्टर 31, 25 चौक होकर जाना होगा। सेक्टर 12, 22, 56 तिराहा से रजनीगंधा चौक चोक से जाने वाले सेक्टर 12, 22, 56 तिराहा से मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 8, 10, 11, 12 चौक से हरौला-झुंडपुरा चौक होकर जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Delhi Police को क्यों आई ‘गंजी चुड़ैल’ की याद? पोस्टर जारी कर कहा- ये काम करो वरना…
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
9 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
32 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
41 mins agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
55 mins agoमोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines