Noida News: नोएडा शहर में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर सीनियर सिटीजन से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी नाथ शर्मा और उनकी बेटी पूनम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सौदे की आड़ में ठगी की पटकथा
सेक्टर-26 निवासी चरनजीत अरोड़ा ने बताया कि वह नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे. इस दौरान उनकी मुलाकात सेक्टर-28 निवासी त्रिलोकी नाथ शर्मा और उनकी बेटी पूनम शर्मा से हुई, जिन्होंने सेक्टर-57 सी ब्लॉक की एक संपत्ति दिखाई. इस संपत्ति का सौदा 2.43 करोड़ में तय किया गया. एडवांस के रूप से 21 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए. तय हुआ था कि शेष रकम ट्रांसफर डीड के समय दी जाएगी.
नए करार का बनाया दबाव
कुछ समय बाद आरोपियों ने यह कहते हुए सौदे में फेरबदल किया कि संपत्ति विवादित है और नया करार करना होगा. 31 मई 2018 को दूसरा एग्रीमेंट हुआ, जिसमें आरोपियों ने एक करोड़ रुपये एडवांस की मांग की. पीड़ित ने शक के चलते उस समय पैसा देने से मना कर दिया.
असल मालिक से मिलवाने का झांसा
बाद में पीड़ित को जानकारी मिली कि जिनसे सौदा किया गया वह संपत्ति के असली मालिक नहीं है. इसके बाद आरोपियों ने मालिक से मिलवाने का वादा किया और 23 जनवरी 2024 को असली मालिक से 5 करोड़ में नई डील कराई.
किश्तों में दी रकम
चरनजीत अरोड़ा का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने किश्तों में करके 1.25 करोड़ रुपये आरोपी पिता-पुत्री को सौंप दिए, लेकिन अब वे रजिस्ट्री टाल रहे है. अब आरोपियों ने संपर्क भी तोड़ दिया है. परेशान होकर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
33 mins agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
43 mins agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
2 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 hrs agoदिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी बायोगैस प्लांट का उद्घाटन
5 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
5 hrs agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
7 hrs agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines