Noida News: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नोएडा के सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के पासपोर्ट सेवा Center में सुविधाओं का विस्तार कर दिया गया है, जिससे आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है. केंद्र में एक नई मशीन, अतिरिक्त संसाधन और नया काउंटर शुरू होने के बाद पासपोर्ट से संबंधित कार्यों की रफ्तार बढ़ गई है.
दो नई मशीनें खुलेंगी
सीनियर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही दो और मशीनें तथा आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे. इनके शुरू होते ही तीन अतिरिक्त काउंटर और संचालन में आ जाएंगे. इस प्रकार पासपोर्ट सेवा केंद्र में कुल 5 काउंटरों से काम होगा, जिससे प्रतिदिन स्वीकार किए जाने वाले आवेदनों की संख्या मौजूदा तुलना में पांच गुना तक बढ़ सकेगी.
हर दिन 45 आवेदन स्वीकार
फिलहाल केंद्र पर प्रति दिन 45 आवेदन स्वीकार किए जाते थे, जिन्हें बढ़ाकर 90 कर दिया गया है. नए काउंटर शुरू होने के बाद यह क्षमता 250 से अधिक पहुंचने की उम्मीद है. पोस्ट मास्टर के मुताबिक, पहले सीमित अपॉइंटमेंट स्लॉट के कारण आवेदकों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था. अब स्लॉट उपलब्धता बढ़ने से अपॉइंटमेंट लेना आसान हो गया है और लंबी प्रतीक्षा समाप्त हो रही है.
गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा
सुविधाओं के विस्तार से पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया तेज हुई है और लोगों को दस्तावेज सत्यापन या प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए गाजियाबाद नहीं जाना पड़ रहा है. केंद्र में बढ़ी क्षमता से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है और पासपोर्ट सेवाएं पहले से अधिक सुगम और सुलभ हो गई हैं.
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
11 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
11 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
11 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines