Noida News: घरेलू सामान के शिफ्टिंग के दौरान हुए नुकसान के लिए अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड को कस्टमर को 63,200 रुपये का मुआवजा देना होगा. यह आदेश जिला उपभोक्ता फोरम ने सुनवाई के बाद सुनाया है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी को यह राशि 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 30 दिनों के भीतर चुकानी होगी. आयोग ने यह भी कहा कि घर शिफ्ट करते दौरान सामान टूटने की जिम्मेदारी पैकर्स कंपनी की होगी. आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर एवं सदस्य अंजु शर्मा की पीठ ने यह निर्णय नोएडा सेक्टर-119 निवासी सौरभ शर्मा की शिकायत पर सुनवाई के बाद सुनाया है.
पैकिंग के दौरान टूटा था सामान
शिकायतकर्ता सौरभ शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपना घरेलू सामान सेक्टर 121 स्थित क्लीयो काउंटी सोसाइटी के टावर-ए से सेक्टर 119 के एल्डिको आमंत्रण में शिफ्ट कराने के लिए अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड से संपर्क किया था. कुल 19,000 रुपये में पैकिंग, लोडिंग और अनलोडिंग का करार तय हुआ. 15 अप्रैल 2024 को कंपनी ने उन्हें कोटेशन दिया, जिसके बाद 1,900 रुपये एडवांस भुगतान भी कर दिया गया.
देर से पहुंची टीम
शर्तों के अनुसार सामान की पैकिंग और शिफ्टिंग सुबह 6 बजे से पहले पूरी होनी थी, लेकिन 27 अप्रैल को कंपनी की टीम सुबह 10 बजे पहुंची. शिफ्टिंग के दौरान स्टडी टेबल सहित कई महंगे घरेलू सामान टूट गए. करीब 63 हजार का नुकसान हो गया.
कंपनी ने नहीं की कोई सुनवाई
सौरभ शर्मा ने जब कंपनी से मुआवजा की मांग की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दाखिल किया. सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया. सुनवाई के बाद आयोग ने अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड को 63,200 की मुआवजा राशि 6 फीसदी वार्षिक ब्याज सहित 30 दिन के अंदर भुगतान करने का आदेश दिया है. इसके अलावा एक हजार मानसिक उत्पीड़न के भी देने होंगे.
ये भी पढ़ें: Noida News: नया नोएडा में होगा 50 हजार करोड़ का निवेश, जल्द तय होगा किसानों का मुआवजा
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
10 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
11 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
13 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines