Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में गुरुवार देर शाम सेक्टर-93बी में एक बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी (Housing Society) से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा उसी ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe society) में हुआ है, यहां श्रीकांत त्यागी प्रकरण (Shrikant tyagi Case) हुआ था। जांच में सामने आया है कि वह नोएडा की एक प्रमुख MNC में काम कर रहा था। इसी माह की शुरुआत में वह बंगलुरु से नोएडा में शिफ्ट हुआ था। पुलिस का कहना है कि यह घटना हादसा है या फिर आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह इसी महीने की शुरुआत में बेंगलुरु से नोएडा आया था। नोएडा के सेक्टर-93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में अकेला रह रहा था। अधिकारी ने कहा कि यह अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है कि घटना हादसा है या फिर आत्महत्या। सोसायटी के लोगों ने पुलिस को व्यक्ति के गिरने और मौत होने के बारे में सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना फेज-2 प्रभारी परमहंस तिवारी ने कहा कि वह सेक्टर-126 स्थित एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में काम करता था। जानकारी होने पर मरने वाले व्यक्ति का एक दोस्त भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि वह छह सितंबर को नोएडा में शिफ्ट हुआ था। जानकारी में आया है कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ भी था।
अभी पढ़ें – भड़काऊ बयानबाजी का प्लेटफॉर्म बन गए हैं न्यूज चैनल: सुप्रीम कोर्ट
बंगलुरु से इसी माह नोएडा में शिफ्ट हुआ था
वहीं थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी इस घटना के बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, जांच की जा रही है कि वह पैर फिसलने से हादसे का शिकार हुआ है या फिर उसने नौंवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बारिश हो रही है। पुलिस समेत सोसायटी के लोगों को यह भी आशंका है कि बारिश के कारण उसका पैर फिसल गया हो। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
17 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
46 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 hr ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
3 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines