14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे, जिस दिन सभी कपल्स एक-दूसरे के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे, उसी दिन नोएडा में एक लव स्टोरी ने दर्दनाक मोड ले लिया. 15 साल से रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक और युवती की कहानी कुछ ऐसे खत्म हुई, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. दोनों के शव एक कार के अंदर मिले, इस केस में नोएडा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि सुमित ने पहले रेखा का खून किया और फिर खुद सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि सुमित रेखा से शादी करना चाहता था, लेकिन रेखा की शादी कहीं और तय हो गई थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव और विवाद चल रहा था. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुमित ने अपने रिश्ते, शादी के वादे और मानसिक तनाव का जिक्र किया है. माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया.
ये भी पढ़ें: ‘मैं बॉयफ्रेंड के साथ भागी हूं…’, औरैया की ‘इच्छाधारी नागिन’ आई सामने, बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, युवक सुमित की उम्र करीब 31 साल थी, जबकि युवती रेखा 26 साल की थी. दोनों पिछले 15 सालों से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. 14 फरवरी को दोनों एक कार में मृत अवस्था में मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ये घटना नोएडा पुलिस के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की है.पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह दादरी रोड पर पिलर नंबर 84 के पास खड़ी एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिले. कार अंदर से बंद थी. दोनों के सिर पर गोली के निशान थे. कार से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि दोनों शुक्रवार से लापता थे. उनके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि ये साफ हो सके कि घटना के पीछे और क्या कारण थे. ये घटना एक बार फिर दिखाती है कि रिश्तों में बढ़ता तनाव और गलत फैसले किस तरह दो जिंदगियों को खत्म कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड… शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने में लगे चार दिन, 6 घंटे में मिली जमानत
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 hr agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
5 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
6 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines