'मैं बॉयफ्रेंड के साथ भागी हूं…', औरैया की 'इच्छाधारी नागिन' आई सामने, बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Auraiya Icchadhari Naagin Video: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि रात को बिस्तर पर सोई महिला इच्छाधारी नागिन थी, जो केंचुली छोड़कर गायब हो गई। वायरल वीडिया में जिस महिला के इच्छाधारी नागिन होने का दावा किया गया था, अब सामने आ गई हैं और उसने सच भी बताया है।

Auraiya Icchadhari Naagin

प्रेमी के साथ भागी महिला अपनी सच्चाई बताती हुई।

Auraiya Icchadhari Naagin News: उत्तर प्रदेश के औरैया से जिस महिला का ‘इच्छाधारी नागिन’ वाला वीडियो वायरल हुआ था, वह सामने आ गई है। उसका नाम रीना है और उसने बताया है कि वह अपने प्रेमी सतनाम के साथ भागी थी, इसलिए कोई परिवार को परेशान न करे। वह न तो इच्छाधारी नागिन है और न ही उसने बिस्तर पर केंचुली छोड़कर स्वांग रचा था। उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है और परिजनों को दूर रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर मिली थी केंचुली, सिंदूर, चूड़ी

बता दें कि औरैया में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया था कि रीना नामक महिला रात को सोई थी, लेकिन सुबह पता चला कि वह इच्छाधारी नागिन थी। वह बिस्तर पर केंचुली, सिंदूर और चूड़ी छोड़कर गायब हो गई। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस भी चौंक गई थी और अपने स्तर पर गायब हुई महिला की तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब जब गायब हुई महिला सामने आई तो सारी सच्चाई भी खुलकर सामने आ गई।

इच्छाधारी नागिन की बात सिर्फ अफवाह

रीना ने एक वीडियो जारी करके बताया कि वह इच्छाधारी नागिन नहीं है। वह अपनी मर्जी से घर से भागी है। उसने अपने प्रेमी के साथ ब्याह कर लिया है और वह उसके साथ खुशी-खुशी रह रही है। परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे, इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसके ‘इच्छाधारी नागिन’ बनने की बता सिर्फ अफवाह है. वह बालिग है और उसने अपने प्रेमी सतनाम के साथ कोर्ट मैरिज की है। उसने सबूत के तौर पर तस्वीरें भी दिखाई।

विज्ञापन

मर्जी से भागी हूं और मर्जी से की शादी

रीना ने चेतावनी दी कि परिवार वाले अब हम दोनों से दूर रहें। अगर हमें कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार परिवार वाले होंगे। कोई परेशान न करे, अपनी मर्जी से सतनाम के साथ आई हूं और मर्जी से ही शादी की है। परिवार वालों ने बदनामी से बचने के लिए अफवाह फैलाई होगी, लेकिन लोगों के सामने हमारी छवि खराब हो रही है, इसलिए क्लीयर कर रही हूं कि इच्छाधारी नागिन नहीं हूं। इसलिए लोग मेरे बारे में कोई अफवाह न फैलाएं। पुलिस और परिवार वो दूर ही रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ