Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने संचालन से एक कदम दूर है. मंगलवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के विमान ने रनवे 28 पर सफल लैंडिंग की. इसके साथ ही एयरपोर्ट की कैलिब्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई, जिससे एयरोड्रोम लाइसेंस जारी होने का रास्ता साफ हो गया है.
रनवे 28 पर सफल लैंडिंग
सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर एएआई का विमान दिल्ली से उड़ान भरकर नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा और रनवे 28 पर सफल लैंडिंग की. इस दौरान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, लोकलाइजर, ग्लाइड पाथ, नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम्स की जांच की गई. सभी सिस्टम्स सही पाए गए.
रनवे 10 के बाद अब 28 पर भी टेस्ट सफल
एयरपोर्ट पर पिछले सप्ताह शुक्रवार को रनवे 10 की दिशा में कैलिब्रेशन प्रक्रिया की गई थी. मौसम खराब होने के कारण बृहस्पतिवार को टेस्ट रद्द कर दिया गया था. अब मंगलवार को रनवे 28 की ओर से भी परीक्षण सफल रहा. इससे एयरपोर्ट की दोनों दिशाओं की जांच पूरी हो चुकी है.
डीजीसीए को भेजी जाएगी रिपोर्ट
कैलिब्रेशन प्रक्रिया के दौरान इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) के मानकों के अनुसार एयर ट्रैफिक मूवमेंट ऑटोमेशन सिस्टम, कम्युनिकेशन सिस्टम, नेविगेशन उपकरणों और सर्विलांस सिस्टम का परीक्षण किया गया. सभी डेटा एकत्र कर महानिदेशालय नागर विमानन को रिपोर्ट भेजी जाएगी. डीजीसीए द्वारा रिपोर्ट की समीक्षा के बाद एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस जारी किया जाएगा.
दिसंबर से शुरू हो सकती है विमान सेवा
एयरपोर्ट प्रबंधन को उम्मीद है कि डीजीसीए से लाइसेंस इसी माह जारी हो जाएगा. इसके बाद दिसंबर में घरेलू और कार्गो विमान सेवा शुरू हो सकती है. शुरुआत में दिन के समय उड़ानें संचालित होंगी. सभी उपकरणों की कार्यक्षमता सामान्य होने के बाद रात्रि कालीन उड़ानें भी शुरू की जाएंगी.
कैलिब्रेशन पूरी तरह सफल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि रनवे 28 के आईएलएस सिस्टम की सफल कैलिब्रेशन के साथ यह प्रक्रिया पूरी हो गई है. डीजीसीए से जल्द ही एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने की उम्मीद है. टेस्ट फ्लाइट पूरी तरह सफल रही.
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
2 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
2 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
10 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
11 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
11 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
13 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
13 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
14 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
14 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines