न्यू नोएडा बसाने के लिए जल्द तय होगा सर्किल रेट, 4 लेखपाल और 2 तहसीलदार के साथ खुलेगा प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय

Noida News: न्यू नोएडा के सपने को साकार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है. शासन ने 80 गांवों को अधिसूचित करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना प्राधिकरण की अनुमति यहां कोई निर्माण नहीं होगा.

New Noida

Noida News: न्यू नोएडा के सपने को साकार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है. शासन ने 80 गांवों को अधिसूचित करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना प्राधिकरण की अनुमति यहां कोई निर्माण नहीं होगा. इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. जल्द ही यहां चार लेखपाल, दो तहसीलदार और दो नायब तहसीलदार की टीम के साथ न्यू नोएडा प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

मुआवजे और विकसित भूमि का खाका तैयार

न्यू नोएडा में किसानों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हाइब्रिड मॉडल पर आधारित होगी. आपसी सहमति और लैंड पूलिंग, दोनों विकल्प खुले रहेंगे. किसानों को कितने प्रतिशत विकसित भूमि दी जाएगी और मुआवजा दर क्या होगी, इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा. शासन से मंजूरी मिलते ही टीम गांवों में बैठक कर अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.

विज्ञापन

जल्द तय होगा सर्किल रेट

न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण के मानक तय करने को लेकर जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी. इसमें गांवों की जेवर एयरपोर्ट से दूरी, जमीन की उपयोगिता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र की नजदीकी और बुलंदशहर के गांवों का सर्किल रेट जैसे बिंदुओं पर विचार किया जाएगा. इन्हीं मानकों के आधार पर किसानों के हित में संतुलित निर्णय लिया जाएगा.

जोखाबाद और सांवली में बनेगा पहला अस्थायी ऑफिस

न्यू नोएडा करीब 209 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसाया जाना है. शुरुआत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और जीटी रोड के संगम क्षेत्र से की जाएगी. सबसे पहले जोखाबाद और सांवली गांवों की जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा. इन दोनों गांवों में किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी. साथ ही यहीं न्यू नोएडा प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

किसानों से लगातार संवाद

जोखाबाद और सांवली गांवों के प्रधानों के साथ प्रारंभिक बातचीत हो चुकी है. किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए आपसी समझ और पारदर्शिता के साथ न्यू नोएडा के विकास की नींव रखी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ