---विज्ञापन---

Noida Floods: यमुना के बाद अब हिंडन नदी लाल निशान छूने को बेताब, डूबीं सैकड़ों गाड़ियां, देखें VIDEO

Noida Floods: यमुना के बाद अब हिंडन नदी लाल निशान छूने को बेताब है। हिंडन बैराज पर खतरे का निशान 205.8 है। सिंचाई विभाग के अनुसार, वर्तमान में 201.5 पर पानी बह रहा है। अचानक जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आ गई है। गाजियाबाद और नोएडा में निचले इलाकों में हर तरफ पानी […]

Noida Floods: यमुना के बाद अब हिंडन नदी लाल निशान छूने को बेताब है। हिंडन बैराज पर खतरे का निशान 205.8 है। सिंचाई विभाग के अनुसार, वर्तमान में 201.5 पर पानी बह रहा है। अचानक जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आ गई है। गाजियाबाद और नोएडा में निचले इलाकों में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बीच ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 का वीडियो सामने आया है, जिसमें सैकड़ों गाड़ियां डूबी नजर आ रही हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों को खाली करा रहा है।

सुतियाना गांव बाढ़ में डूबा

वीडियो ग्रेटर नोएडा के सुतियाना गांव का है। गौतम बौद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर पिछले 3 दिनों से बढ़ा हुआ है। तटवर्ती जगहों से लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया है। गाड़ियों के डूबने का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक गांव का है, जहां एक निजी कैब कंपनी की यार्ड में खराब वाहन खड़े थे। अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। NDRF की टीमें मौके पर तैनात है।

---विज्ञापन---

डीसीपी बोले- कपनी को दी गई थी नोटिस

डीसीपी सेंटर के डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से प्रशासन के लोग यहां मौजूद हैं। हम लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे हैं। यहां ओला कंपनी का डंपयार्ड है जहां पुरानी और खराब गाडियों को रखा जाता है। पुलिस प्रशासन द्वारा इनको 2 बार गाडियों को हटाने का नोटिस दिया गया था। आसपास के गांवों को खाली कराया गया है। किसी भी तरह की जनहानि नहीं है। हम इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे।

---विज्ञापन---

500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

नोएडा में सोमवार को नदी का जल स्तर 201 मीटर से अधिक हो जाने के कारण बहलोलपुर, लखनावली, चोटपुर कॉलोनी और छजारसी में हिंडन बाढ़ के मैदानों पर कम से कम 200 घर जलमग्न हो गए, जिससे लगभग 500 लोग विस्थापित हो गए। अधिकारियों को डर है कि भारी बारिश और वर्षा आधारित नदी के ऊपरी इलाकों में बाढ़ के कारण जल स्तर और बढ़ सकता है।

सहारनपुर से निकलती है हिंडन नदी

हिंडन नदी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के निचले शिवालिक से निकलती है और लगभग 300 किमी तक बहती है। यह नदी गौतमबुद्ध नगर में मोमनाथल के पास यमुना में मिल जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डरती नहीं सरकार, हम चर्चा के लिए तैयार, लोकसभा में बोले गृहमंत्री शाह, अधीर-खड़गे को लिखी चिट्ठी

First published on: Jul 25, 2023 09:30 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola