उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को कर्मचारियों और फैक्ट्री मजदूरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया गया था. हरियाणा सरकार ने हाल ही में जो न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की है, उसके बराबर वेतन पाने की मांग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, हजारों की संख्या में मजदूर और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और कई इलाकों में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. ये प्रदर्शन नोएडा के फेज-2, सेक्टर-62 और बाकी औद्योगिक क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: नोएडा में प्रदर्शन के चलते कौन-कौन सी सड़कें जाम, क्या वैकल्पिक इंतजाम?
https://www.facebook.com/reel/1682479866081348
क्या है वजह?
बताया जा रहा है कि इस आंदोलन की एक बड़ी वजह हरियाणा में हाल ही में हुई वेतन बढोतरी है. वहां मजदूरों के वेतन में करीब 35% तक बढ़ोतरी की गई है, जिसके मुताबिक अकुशल कारीगर को 15,220 रुपए प्रति माह, अर्ध-कुशल 16,780 रुपए प्रति माह और कुशल कारीगरों को 18,500+ प्रति माह मजदूरी दी जाएगी. जिसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कर्मचारी भी समान वेतन की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा, मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई है और काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. कई कर्मचारी खराब कामकाजी परिस्थितियों और सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराज हैं.
प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा
प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हालात बिगड़ गए और हिंसा की घटनाएं सामने आईं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया. हिंसा के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई. इस प्रदर्शन का असर आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ा. कई मेन सड़कों पर जाम लग गया, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-62 और दिल्ली-नोएडा मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. फिलहाल, हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जल्द ही मजदूरों की मांगों पर विचार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा में मजदूरों ने गाड़ियां फूंकी, 5 इलाकों में भारी बवाल के बाद दिल्ली बॉर्डर सील
संबंधित खबरें
दिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
32 mins agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
39 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 hr agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines