Greater Noida News: जानें फर्जी सिम लेने वालों के खिलाफ नोएडा में कौन सा अभियान हुआ शुरू

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले साइबर और आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान OPERATION TALASH शुरू किया है। यह अभियान 26 जुलाई से 25 अगस्त तक जिलेभर में चलाया जाएगा।

Operation Talalsh Noida
विज्ञापन

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले साइबर और आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान OPERATION TALASH शुरू किया है। यह अभियान 26 जुलाई से 25 अगस्त तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इसके तहत हर मोबाइल शाॅप पर जाकर पुलिस बताएगी कि दुकानदारों को किन नियमों का पालन करना है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी व प्री-एक्टिवेटिड सिम कार्ड जारी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कानूनी शिकंजा कसना है। पुलिस का फोकस ऐसे असामाजिक तत्वों पर है जो इन सिम कार्ड का दुरुपयोग कर साइबर ठगी, बैंक फ्रॉड और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

Advertisment

ई केवाईसी पर जोर
ऑपरेशन तलाश के तहत भारत सरकार व दूरसंचार विभाग द्वारा निर्धारित ई केवाईसी अनिवार्यता, सीमित सिम जारी करने की नीति, सिम ट्रांसफर प्रक्रिया और पुराने सिम कार्डों के पुनः सत्यापन के कड़े अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
जिन दुकानों, विक्रेताओं या वितरकों को अनाधिकृत रूप से सिम जारी करते या फर्जीवाड़े में संलिप्त पाया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता
यह अभियान न केवल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी तक सीमित है बल्कि इसका उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम कर नागरिकों की डिजिटल और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसा करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ