Noida News: नोएडा में 10 कंपनियों को प्राधिकरण ने भेजा नोटिस, जानें क्या है कारण

Noida News: नोएडा में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की जिन कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए थे, उनकी सुस्ती अब जांच के दायरे में आ गई है.

Noida Authority, Noida News, Noida Authority Action, Defaulter Builder, Noida Authority News, News24, नोएडा प्राधिकरण, नोएडा समाचार, नोएडा प्राधिकरण कार्रवाई, डिफॉल्टर बिल्डर, नोएडा प्राधिकरण समाचार, न्यूज़24

नोएडा प्राधिकरण।

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की जिन कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए थे, उनकी सुस्ती अब जांच के दायरे में आ गई है. प्राधिकरण ने 10 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने तय समय सीमा में अपनी इकाइयों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया.

सरकार ने दी सब्सिडी

प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं, उनमें से कई को सरकार की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की गई थी. इसके बावजूद जमीन मिलने के काफी समय बाद तक भी न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही उत्पादन गतिविधियां आरंभ की गई.

Advertisment

कुछ कंपनियों ने दिया जवाब

कुछ कंपनियों ने प्राधिकरण को अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब भेजा है. उनका कहना है कि कई मामलों में प्लॉट पर कब्जा मिलने में देरी हुई, कुछ स्थानों पर सड़क या संपर्क मार्ग की समस्या रही. वहीं कुछ कंपनियों ने निर्माण योजनाओं में बदलाव का हवाला दिया है, जिससे परियोजनाएं समय पर शुरू नहीं हो सकी.

शासन स्तर पर हुई थी समीक्षा

हाल ही में शासन स्तर पर उन कंपनियों की प्रगति की समीक्षा की गई थी जिन्हें सरकारी प्रोत्साहन या सब्सिडी मिली है. इस समीक्षा में प्राधिकरण से उन इकाइयों की वर्तमान स्थिति मांगी गई थी. शासन की सिफारिश पर ही देरी करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे.

विकास योजनाओं में बाधा

औद्योगिक भूखंडों का समय से उपयोग न होने से क्षेत्रीय विकास और रोजगार सृजन की योजनाओं पर भी असर पड़ता है. ऐसे में प्राधिकरण का यह कदम जवाबदेही तय करेगा. भविष्य में भूखंड आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी भी बनाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ