Noida News: नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया. एन टावर की एक लिफ्ट में सात बच्चे अचानक फंस गए. हालांकि गार्ड की तत्परता से दो-तीन मिनट के भीतर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अचानक बंद हुई लिफ्ट से बच्चे सहम गए थे.
पार्क से खेलकर लौटे थे बच्चे
शाम के समय पार्क में खेलने के बाद सभी बच्चे अपने फ्लैट की ओर लौट रहे थे. जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का बटन दबाया, लिफ्ट बेसमेंट की ओर चली गई और थोड़ी देर बाद वापस ग्राउंड फ्लोर पर आकर रुक गई लेकिन दरवाजा नहीं खुला. अंदर फंसे बच्चों ने पहले मदद के लिए आवाज लगाई, रिस्पांस न मिलने पर उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया. उसी दौरान गार्ड ने सीसीटीवी में स्थिति देख तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट का दरवाजा खोल दिया.
10 महीने से सर्विस लिफ्ट में खराबी का आरोप
एन टावर निवासी गौरव असाती का कहना है कि टावर की सर्विस लिफ्ट में कार डोर और कई पार्ट्स पिछले दस महीनों से खराब हैं. इस संबंध में बार-बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ.
शहरवासियों में रोष
वी टावर के रंधीर गुप्ता, पी टावर के केके मिश्रा और टी टावर के गुंजन भास्कर सिंह का कहना है कि उनके टावरों में भी लिफ्टें अक्सर कई कई दिनों तक बंद रहती हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के समक्ष उठाएंगे.
बच्चों को एक मिनट में निकाल लिया गया
एओए सचिव भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर ही रुकी थी और गार्ड ने तुरंत दरवाजा खोल दिया, जिससे बच्चे एक मिनट में बाहर आ गए. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में थी, फिर भी एओए लिफ्ट कंपनी के साथ बातचीत कर तकनीकी खामियों को दूर कराने पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें: नोएडा वालों को पासपोर्ट के लिए नहीं जाना पड़ेगा गाजियाबाद, जानें क्या मिलेगी सुविधा
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
10 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
10 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines