Nitish Kumar will resign as Bihar CM Prashant Kishore targeted: बिहार में रानजीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबकि निवर्तमान सीएम नीतीश कुमार आज फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसपर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अगले चुनाव में किसी गठबंधन से चुनाव लड़ें अगर उनके पार्टी की 20 सीट भी आ गई तो मैं अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज की घटना ने साबित कर दिया है कि बिहार में सिर्फ नीतीश ही नहीं सभी दल पलटूमार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि 2025 के चुनाव तक ये गठबंधन भी नहीं चल पाएगा और इससे BJP को बड़ा नुकसान होगा।
सब नेता हैं पलटूमार-प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर आप पिछले एक साल के मेरे वक्तव्यों को देखेंगे तो शायद मैं एकमात्र व्यक्ति रहा हूं जो कैमरे पर कहता रहा है कि नीतीश कुमार कभी भी पलट सकते हैं। हर जगह हमने कहा है कि यह नीतीश कुमार की राजनीति का हिस्सा बन गया है। लेकिन आज जो घटना हुई है वह नीतीश कुमार के संदर्भ में नहीं है। नीतीश कुमार पलटूमार हैं या पलटूमार नेताओं के सरदार हैं यह बात तो जनता पहले से जानती है। आज की घटना ने यह दिखाया कि पूरे बिहार में जितने राजनीतिक दल और नेता हैं सब पलटूमार हैं।
राजनीतिक व्यवस्था को नीतीश ने अपने रंग में रंगा-प्रशांत
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज यह भी तय हुआ की बीजेपी भी उतनी ही बड़ी पलटूमार है जो अभी 2-4 महीने पहले कह रहे थे कि नीतीश कुमार के लिए बिहार में बीजेपी का दरवाजा बंद है। ये पूरी राजनीतिक व्यवस्था पलटूमार है। कल तक बीजेपी को जो समर्थक नीतीश कुमार को गाली दे रहे थे वे आज से उनको सुशासन का नया प्रतिमूर्ति बताने लगेंगे। आज शाम होते होते राजद नीतीश कुमार को गाली देगी। उनको शराबबंदी में माफियागिरी दिखने लगेगी, भ्रष्टाचार दिखने लगेगा। इस घटना ने यह दिखाया कि नीतीश कुमार ने अपने ही रंग में बिहार की राजनीतिक व्यवस्था को रंग दिया है जिसमें बीजेपी और राजद भी उतने ही बड़े पलटूमार हैं जितने नीतीश कुमार हैं।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
10 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
11 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
12 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
14 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
14 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
15 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines