नई दिल्ली: मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के छह विधायकों में से पांच शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। मणिपुर जेडीयू के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मणिपुर और अरुणाचल जैसे राज्य जेडीयू मुक्त हो गए हैं।
बता दें कि अगस्त के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार में भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन से बाहर निकल गए थे।
अभी पढ़ें – आज से शुरू होगी 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष ने विलय को दी मंजूरी
पटना में भाजपा की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा में शामिल होने वाले जेडीयू के विधायकों में खुमुक्कम सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, अचब उद्दीन, थंगजाम अरुण कुमार और एलएम खौटे शामिल हैं। मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के भाजपा के विलय को भी मंजूरी दे दी है।
अभी पढ़ें – ऊंची जाति की युवती से विवाह करने पर दलित को मौत के घाट उतारा, 13 दिन पहले हुई थी शादी
नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को पिछले नौ दिनों में यह दूसरा झटका है। 25 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक टेकी कासो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे।
जनता दल यूनाइटेड ने 2019 में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती थीं, लेकिन इसके छह सदस्यों ने बाद में पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए। इकलौते विधायक भी 25 अगस्त को भगवा पार्टी में शामिल हो गए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Free LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 hr agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
2 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस चीफ का पद छोड़ने को बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
2 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
11 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
14 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
15 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines