Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

नीतीश कैबिनेट ने विधायकों को दिया तोहफा, हर साल इतनी बिजली मिलेगी फ्री 

सौरभ कुमार, पटना: Bihar के विधायकों और विधान पार्षदों की बल्ले-बल्ले हो गई है। नीतीश कैबिनेट में आज विधायकों और विधान पार्षदों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने तय किया है कि अब राज्य के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को 30,000 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Sep 28, 2022 10:47

सौरभ कुमार, पटना: Bihar के विधायकों और विधान पार्षदों की बल्ले-बल्ले हो गई है। नीतीश कैबिनेट में आज विधायकों और विधान पार्षदों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने तय किया है कि अब राज्य के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को 30,000 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि अब विधान मंडल के सदस्यों को हर साल 30,000 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी। अब तक यह व्यवस्था थी कि विधान मंडल के सदस्य हर महीने 2000 यूनिट बिजली का फ्री में उपभोग कर सकते थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Video: काली-बदसूरत कहने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी से काट दिया गुप्तांग

इस तरह से 12 महीने में कुल 24000 यूनिट बिजली फ्री में दी जाती थी। अब उस में बदलाव किया गया है। अब सालाना 30000 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का निर्णय लिया गया है। अगर विधान मंडल के सदस्य फ्री में मिलने वाले 30,000 यूनिट बिजली का उपभोग 1 महीने में ही कर लेते हैं, तो वह अलग बात है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Sep 27, 2022 07:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.