हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या BJP में वापसी करेंगे नवजोत सिद्धू? पत्नी कौर के बयान से क्यों मची सियासी हलचल

Punjab Politics: पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. कांग्रेस से दूरी बना चुके नवजोत सिंह सिद्धू के BJP में लौटने की अटकलें तेज हैं. इस बीच उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के राहुल गांधी पर दिए बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. कांग्रेस से दूरी बना चुके नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चर्चा है कि वो जल्द ही BJP में वापसी कर सकते हैं. इस बीच उनकी पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों ने सियासी माहौल और गर्म कर दिया है. डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में निष्कासित कर दिया है. पार्टी नेतृत्व का कहना है कि उन्होंने लगातार पार्टी विरोधी बयान दिए. हालांकि निकाले जाने से पहले ही नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस 2027 में 62 नए चेहरों को देगी चुनाव का मौका, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट’, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया बयान

राहुल गांधी पर तीखा हमला

कांग्रेस से बाहर होने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी को पप्पूकहकर संबोधित किया, जिसके बाद सियासी विवाद और बढ़ गया. ये शब्द आमतौर पर कांग्रेस विरोधी राजनीति में इस्तेमाल होता रहा है. इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत उस समय हुई जब नवजोत कौर सिद्धू ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देना पड़ता है. इस बयान को कांग्रेस ने गंभीर अनुशासनहीनता माना और बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई की.

विज्ञापन

क्या BJP में होगी सिद्धू की वापसी?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नवजोत सिंह सिद्धू BJP में घर वापसी कर सकते हैं. सिद्धू पहले भी बीजेपी का हिस्सा थे और अमृतसर से सांसद भी रह चुके हैं. बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने. हालांकि अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू या बीजेपी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम को देखकर ये साफ है कि सिद्धू परिवार कांग्रेस से पूरी तरह दूरी बना चुका है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सिद्धू बीजेपी में लौटते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में एक जाना-पहचाना चेहरा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में दलित बनाम सिख पर घमासान, पूर्व CM चन्नी के बयान के बाद आलाकमान ने दिल्ली में बुलाई बैठक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola