Muzaffarnagar News: अधिकारियों की लापरवाही और उनके काम करने के तरीके से नाखुश जनता समय-समय पर अलग-अलग तरीकों से अपना गुस्सा और तकलीफ जाहिर करती रहती है। सरकारी कार्यालय और पुलिस थाने के चक्कर लगाते-लगाते थक जाना कोई आम बात नहीं है। ऐसी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। ज्यादातर मामलों में लोग इसे व्यक्त नहीं कर पाते और थक हारकर घर बैठ जाते हैं। इस बीच यूपी के मुजफ्फरनगर से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जब अपनी समस्या का समाधान नहीं होने पर एक फरियादी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
थक गया हूं चक्कर काटकर-किसान
मुजफ्फरनगर में डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी के सामने एक बुजुर्ग किसान ने अपने ऊपर डीजल डाल ली और आत्मदाह का प्रयास किया। बुजुर्ग किसान गांव लाडपुर का रहने वाला है और उसका नाम प्रवीण है। हालांकि वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि वह चक्कर काट काटकर थक गया है लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, जिससे वह तंग आ गया है। उसका यह भी आरोप है कि भू-माफिया और अधिकारी मिले हुए हैं।
ये भी पढ़ें-प्यार में दीवाने हुए समधी, समधन ने भी कर दी हां, फिर अनोखे रिश्ते का खतरनाक अंजाम
दी जा रही जान से मारने की धमकी-किसान
बुजुर्ग किसान का कहना है कि यहां खतौली में उसकी एक बीघा जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों से बात की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वह चार साल से चक्कर लगा रहा है, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। किसान का कहना है कि बार-बार उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। उसने अपनी जमीन वापस नहीं मिलने पर जान दे देने की बात कही है।
ये भी पढ़ें-थाने में फोन कर बोली ‘युवती’- मुझे मेरी पत्नी लौटा दो, मामला जान पुलिस हुई हैरान
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
9 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
12 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines