'बुजदिल डराया करते हैं...', बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

Zeeshan Siddique Post on Baba Siddique Murder Case : महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से राजनीति से लेकर बॉलीवुड जगत हिल गया है। बाबा सिद्दीकी के कातिलों के फोन में बेटे की तस्वीर मिलने से मुंबई पुलिस हैरान है। इस बीच जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर बड़ी बात कही।

Zeeshan Siddique, Baba Siddique, Zeeshan Siddique education, London, Zeeshan Siddique Bandra East MLA, Arshia Siddique, Shehzeen Siddique

जीशान सिद्दीकी। (File Photo)

विज्ञापन

Zeeshan Siddique Post on Baba Siddique Murder Case : मुंबई में पिछले दिनों एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस को बाबा सिद्दीकी के कातिलों के फोन में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। इसे लेकर पुलिस ने जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी। इस बीच विधायक जीशान सिद्दीकी ने एक्स पर एक पोस्ट किया।

मुंबई पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार शूटरों के मोबाइल फोन में जीशान सिद्दीकी भी तस्वीर थी। इसे लेकर पुलिस ने बताया कि साजिशकर्ता ने स्नैपचैट से आरोपियों को तस्वीर भेजी थी। अब पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों का क्या मकसद था और उनके मोबाइल में यह तस्वीर क्यों थी?

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी के बेटे ने क्या किया पोस्ट?

विज्ञापन

पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक शेर लिखा है। उन्होंने कहा कि बुजदिल डराया करते हैं अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को। आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि जो छिपा है, जरूरी नहीं कि वह सो रहा हो। जो सामने दिख रहा है, जरूरी नहीं कि वह बोलता हो।

विज्ञापन

शूटरों ने बाबा सिद्दीकी को मारी थी गोली

आपको बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को शूटरों ने बाबा सिद्दीकी को गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ