Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर ऐसा ड्रामा हुआ कि देखने वाले लोग दंग रह गए। इस दौरान फिल्मी सीन जैसा मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी युवक सीधे एसपी दफ्तर पहुंचकर वहां भी जमकर हंगामा किया और कार्यालय में रखे गमलों और रिसेप्शन पर तोड़फोड़ की। इस मामले में फिलहाल आज़ाद नगर और सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
किसने किया ये हंगामा?
जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम सोपान पाटिल है, जो सदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि सोमवार दोपहर के वक्त अचानक आगरा रोड पर ड्यूटी दे रहें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक को एक पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक एसएसपी कार्यालय पर जा पहुंचा और वहां पर भी ऑफिस पहुंचते ही सोपान पाटिल ने स्वागत कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की। गमले तोड़े, नारेबाजी की और माहौल गरमा दिया। युवक के हंगामे को देख ऑफिस स्टाफ और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र का पहला DJ मुक्त दही हांडी आयोजन रहा शानदार, पुणे के लाल महाल चौक पर उमड़ा जनसैलाब
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। लेकिन आज़ाद नगर और सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने ऐसा ड्रामा क्यों किया। वहीं पुलिसकर्मियों की पिटाई और ऑफिस तोड़फोड़ का वीडियो वायरल होते ही आरोपी चर्चा का विषय बन गया। लोग वीडियो शेयर करते हुए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे ‘धुले का सिंगम पार्ट-2’ कहा तो किसी ने ‘भाई को गुस्सा क्यों आया?’ का मीम बना डाला।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
18 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
18 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
19 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines