Tinder पर दोस्ती कर महिला से ठगे 3.37 लाख, और पैसे ट्रांसफर करने बैंक गई तो इस तरह खुली 'आंख'

Mumbai woman conned out of ₹3.37 lakh on Tinder: पुलिस के अनुसार अब ये पता किया जा रहा है कि ठग ने जिस यूपीआई आईडी में पैसे ट्रांसफर करवाए उसके साथ किसका और कौन से बैंक का अकाउंट नंबर जुड़ा हुआ है।

tinder

Mumbai woman conned out of ₹3.37 lakh on Tinder: आजकल सोशल मीडिया का क्रेज है। हर उम्र के लोग हमेशा ऑन लाइन रहते हैं, इसी बीच Tinder पर 43 वर्षीय महिला की एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों के बीच अक्सर ऑन लाइन बातें होती। युवक ने अपना नाम Advait बताया और विदेश में रहने की बात बताई थी।

विज्ञापन

जब बातचीत होते हुए काफी टाइम हो गया तो युवक ने कहा कि वह इंडिया उससे मिलने आ रहा है और वह कुछ दिन उसके साथ ही रहेगा। पुलिस के अनुसार जिस दिन युवक को इंडिया आना था उस दिन महिला के फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी होने का दावा किया।

विज्ञापन

युवक के विदेशी करेंसी के साथ पकड़ने जाने का झांसा दिया

फोन करने वाले ने कहा कि Advait के पास विदेशी करेंसी है और उसे एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। फोन पर कॉल करने वाले ने महिला को डरा दिया और उसे बातों में फंसा लिया। इसके बाद युवक को छोड़ने की एवज में उससे UPI से 3.37 लाख रुपये ले लिए। कुछ घंटे बाद उसने फिर फोन किया और 4.99 लाख रुपये और देने की बात कही।

विज्ञापन

बैंक कर्मचारी की सूझबूझ से खुला मामला 

महिला जब 4.99 लाख रुपये ट्रांसफर करने अपने बैंक गई तो वहां बैंक कर्मचारी को महिला कुछ डरी और परेशान लगी। पूछने पर पहले तो महिला ने कुछ नहीं बताया लेकिन फिर वह टूट गई और आप बीती बताई। बैंक कर्मचारी को समझते देर न लगी कि महिला के साथ ठगी हुई है। इसके बाद पुलिस को बताया गया और फिर पुलिस के आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने जारी किया अलर्ट

पुलिस के अनुसार अब ये पता किया जा रहा है कि ठग ने जिस यूपीआई आईडी में पैसे ट्रांसफर करवाए उसके साथ किसका और कौन से बैंक का अकाउंट नंबर जुड़ा हुआ है। मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने से पहले सामने वाले की सच्चाई का पता कर लें। इसके अलावा अगर आपसे कोई व्यक्ति कस्टम अधिकारी बनकर पैसे मांगता है तो इस बारे में पुलिस को शिकायत करें।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ