मुंबई के धारावी में मस्जिद पर क्यों टला 'बुलडोजर एक्शन'? जानें अब कब BMC टीम की करेगी कार्रवाई?

Mumbai Dharavi Mosque Demolition Delay : मुंबई के धारावी में तनाव का माहौल है। लोगों ने मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए आई बीएमसी टीम का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के बाद बीएमसी ने अपनी कार्रवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी।

Dharavi Mosque Demolition

मुंबई के धारावी में मस्जिद पर क्यों टला 'बुलडोजर एक्शन'?

Mumbai Dharavi Mosque Demolition Delay : मुंबई के धारावी में शनिवार को महबूबा-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने को लेकर खूब बवाल हुआ। भीड़ ने कार्रवाई करने पहुंची बीएमसी टीम पर हमला किया और तोड़फोड़ की। अब बीएमसी ने मस्जिद के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की अपनी कार्रवाई को कम से कम 8 दिनों के लिए टाल दिया है, जिससे मस्जिद पक्ष के लोगों को बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ अदालत जाने का मौका मिल गया।

विज्ञापन

आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद के पास इकट्ठा होकर अवैध ढांचे को गिराने के लिए बीएमसी के आने का विरोध किया। बीएमसी के अधिकारी सुबह धारावी इलाके में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां लोगों ने अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और अपना विरोध जताया।

विज्ञापन

8 दिन के बाद कार्रवाई करेगी BMC की टीम

विज्ञापन

इसके बाद बीएमसी के अधिकारियों ने धारावी पुलिस स्टेशन में चर्चा की। बाद में पुलिस स्टेशन के एसआई ने मस्जिद का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों से बात करके स्थिति को संभाला। स्थानीय मौलानाओं ने भीड़ से शांत रहने की अपील की। चर्चा के बाद पुलिस ने घोषणा की कि आज अवैध ढांचे नहीं गिराए जाएंगे और बीएमसी ने कार्रवाई के लिए आठ दिन का समय दिया।

विज्ञापन

इस मामले पर राजनीति तेज

इस बीच कांग्रेस सांसद मिलिंद देवड़ा और वर्षा गायकवाड़ समेत राजनीतिक नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने उनसे हस्तक्षेप करने और बीएमसी की तोड़फोड़ को रोकने का अनुरोध किया। वहीं, मस्जिद पक्ष ने मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को गिराए जाने से रोकने के लिए दी गई समय सीमा के अंदर अदालत में याचिका दायर करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ