महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज़ हो गई है. बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच मुलाकात हुई, जिसपर उद्धव गुट की शिवसेना ने सवाल उठाए. इस बात पर सफाई देते हुए शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि छोटी सी बात को बेवजह बड़ा बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये मीटिंग कुछ खास नहीं थी, ये बस एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसका गलत मतलब निकाला जा रहा है. सुप्रिया सुले ने उन सभी अटकलों को नकार दिया, जिसमें ये कहा जा रहा था कि शरद पवार की पार्टी का गुट एनडीए में शामिल होने के लिए ज़ोर लगा रहा है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने क्यों दिया सारे चर्च और मिशनरी संगठनों की जमीन के ऑडिट का ऑर्डर?
सुप्रिया सुले ने और क्या कहा?
सुप्रिया सुले ने कहा कि वो सभी 8 सांसदों से टच में है और पार्टी में किसी तरह की टूट नहीं है. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात के बाद जो अटकलें लगाई जा रही थीं, वो सब गलत हैं. सुले ने कहा कि उन्होंने खुद संजय राउत से बात की है और ये बस एक गलतफहमी थी, उनकी पार्टी में सबकुछ ठीक है. दरअसल, उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दोनों की मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे को गद्दार बताया था. राउत ने कहा कि शिंदे के उनसे मिलने से शरद पवार के भरोसे पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से सभी सहयोगी दल गुस्सा थे. इसके बाद गुरुवार को राउत ने बताया कि पार्टी अब शरद पवार से नाराज़ नहीं है. उन्होंने कहा कि शरद पवार अघाड़ी गठबंधन के सबसे बड़े नेता हैं. संजय राउत ने ये भी कहा कि अघाड़ी के सहयोगियों से एकनाथ शिंदे को दूर ही रहना चाहिए.
कैसे हुई मुलाकात?
संजय राउत ने कहा कि शिंदे से मिलकर उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी गद्दार के साथ अघाड़ी के लोग चाय नहीं पी सकते. दरअसल, शरद पवार बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे, जहां वो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हो रही महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर एक अहम बैठक में शामिल हुए. बैठक के बाद शरद पवार ने शिंदे से उनके ऑफिस में मुलाकात की. उद्धव गुट के अलावा कांग्रेस ने भी हल्ला मचा दिया कि शरद पवार गुट के कुछ सांसद एनडीए का रुख करने वाले हैं. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि शरद पवार के गुट के 5-6 सांसद स्थिर नहीं है, वो कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसके बारे में कहा नहीं जा सकता. कांग्रेस के इस दावे को नकारते हुए विधायक जयंत पाटिल ने कहा कि कोई कहीं नहीं जा रहा है, शरद पवार के सभी सांसद और विधायक साथ डटकर खड़े हैं.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में UCC नियम तैयार करने के लिए रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनेगी समिति, CM फडणवीस ने की घोषणा
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
23 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines