अभिजीत दीपके जॉइन करेंगे NDA? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का आया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

रामदास अठावले ने अंबेडकरवादी कहते हुए अभिजीत दीपके को NDA जॉइन करने का ऑफर दिया था, जिस पर अभिजीत का जवाब आ गया है और उन्होंने तंज कसा है. अभिजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर रामदास अठावले को जवाब दिया है.

Abhijeet Dipke, Ramdas Athawale

Abhijeet Dipke, Ramdas Athawale

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को जॉइन करने ऑफर दिया था, जिस पर दीपके का जवाब आ गया है. अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफर का रिप्लाई पोस्ट करके तंज कसा है. अभिजीत दीपके नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन शुरू करके सुर्खियों में आए थे, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली. अभिजीत दीपके के नेतृत्व में देशभर के छात्र-छात्राओं और युवाओं के आंदोलन के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने अठावले का क्या जवाब दिया?

अभिजीत दीपके ने रामदास अठावले को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने एक न्यूज की क्लिप भी अटैच की. पोस्ट में अभिजीत ने लिखा कि कहा कि एक महीने पहले तक तो मैं एंटी-नेशनल, देशद्रोही और देश विरोधी था. जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान उन्हें और प्रदर्शनकारियों पर तंज कस गए थे. धर्मेंद्र प्रधान ने तो प्रदर्शनकारियों को आतंकियों की बी-टीम कह दिया था. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदर्शनकारियों को वायरस कह दिया था.

रामदास अठावले ने अभिजीत को क्या ऑफर दिया?

केंद्र सरकार में मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले ने अभिजीत दीपके को NDA जॉइन करने ऑफर दिया है. अठावले ने दीपके को अंबेडकरवादी बताया और कहा कि अभिजीत दीपके को उनकी पार्टी जॉइन करने पर विचार करना चाहिए. अभिजीत नौजवान हैं और युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं. उन्हें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा करने पर फोकस करना चाहिए. अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए RPI(A) जॉइन करनी चाहिए.

विज्ञापन

रामदास अठावले ने अभिजीत दीपके की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन को बहुत मजबूती से लीड किया. आज तक कई लोगों ने आंदोलनों का नेतृत्व किया, लेकिन इतनी सफलता से किसी ने नहीं किया. इसलिए अभिजीत दीपके से निवेदन यह है कि अरविंद केजरीवाल की बजाय मेरी रिपब्लिकन पार्टी में आए, ताकि NDA उनके अनुभव और हौंसले का सही इस्तेमाल कर सके. कॉकरोच जनता पार्टी के साथ अभिजीत दीपके का कोई भविष्य नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ