UP News: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग (UP Tourism) के डिप्टी डायरेक्टर डीडी विमलेश कुमार ऑदित्य ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उनका ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। पत्नी का कहना है कि उनके पति काम को लेकर बेहद तनाव में रह रहे थे। पुलिस जांच कर रही है।
गगन हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे विमलेश
59 साल के विमलेश कुमार तिलकनगर के पूर्वी उपनगर तारा गगन हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे। मंगलवार को वे बिल्डिंग के दूसरे मंजिल से कूद गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल घाटकोपर के एक निकाय द्वारा संचालित अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
पति की मौत से पत्नी रमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे और मुंबई में तैनात थे। उनका कार्यालय वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में स्थित था।
पत्नी बोलीं- ट्रांसफर के चलते दे दिया था इस्तीफा
रमा का कहना है कि ऑदित्य का ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। उन पर काम का दबाव भी अधिक था। अपने घर से दूर पोस्टिंग के कारण ऑदित्य ने दो महीने पहले उप निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय ने उन्हें 31 मार्च तक काम करने के लिए कहा।
पुलिस ने इस प्रकरण में केस दर्ज किया है। रमा ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: India vs Australia: इंदौर में भी चलेगा स्पिन का जादू, होलकर स्टेडियम के लिए मुंबई से आई यह खास चीज
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
12 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines