India vs Australia: इंदौर में भी चलेगा स्पिन का जादू, होलकर स्टेडियम के लिए मुंबई से आई यह खास चीज
Edited By Arpit Pandey

Edited By Arpit Pandey

India vs Australia: इंदौर के होलकर स्टेडियम में 1 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। अब तक दोनों मैचों में स्पिनरों का जलवा देखने को मिला है। खास बात यह है कि तीसरे टेस्ट में भी स्पिन बॉलिंग का जलवा देखने को मिल सकता है। क्योंकि होलकर स्टेडियम में जो पिच तैयार हो रही है उसके लिए मुंबई से खास चीज बुलाई गई है।
भारत अगर तीसरा टेस्ट जीतता है तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर एक बार फिर उसका कब्जा हो जाएगा। ऐसे में 25 फरवरी से भारतीय टीम इंदौर में प्रैक्टिस के लिए जुट जाएगी। खास बात यह है इंदौर की पिच तैयार करने के लिए मुंबई से लाल मिट्टी मंगवाई गई है, मैच को लेकर कुल नौ पिच बनाई गई है, जिसमें एक पिच लाल मिट्टी की भी है।
खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इंदौर में लाल मिट्टी से पिच बनाई जा रही हो। इससे पहले भी इंदौर में लाल मिट्टी से पिच तैयार की जा चुकी है। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की पिच भी लाल मिट्टी से ही तैयार की गई थी। यह मैच मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया था, खास बात यह है कि इस मैच की बात करें तो हर दिन यहां पर रोमांच बना हुआ था। क्योंकि यह पिच जल्दी टूटती नहीं है, ऐसे में इस पर बैटिंग भी शानदार होती है। यानि बॉलिंग और बैटिंग का शानदार मुकाबला होता है।
और पढ़िए –PSL 2023: विकेट चटकाने के बाद हवा में उंगलियां क्यों घुमाते हैं उस्मान कादिर? गेंदबाज ने किया खुलासा
फिलहाल भारतीय टीम दोनों मुकाबले जीत चुकी है। इंडिया ने नागपुर के बाद दिल्ली टेस्ट भी महज तीन दिनों में ही जीत लिया। ऐसे में भारतीय की नजरें अब तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज सील करने पर होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला 1 मार्च से खेला जाएगा। 25 फरवरी तक सभी खिलाड़ी इंदौर पहुंचेंगे और उसके बाद प्रैक्टिस सेशन शुरू होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: