BJP List : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई उत्तर मध्य से वकील उज्जलव देवराव निकम को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पूनम महाजन का टिकट काटा दिया।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की 15वीं सूची जारी की। पार्टी ने पूनम महाजन का टिकट काटकर मुंबई उत्तर मध्य से आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर उज्ज्वल निकम का मुकाबला कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से होगा।
यह भी पढ़ें : सिर पर दुपट्टा डाले सपा की सिपाही कौन? जो अखिलेश यादव के मंच पर छा गईं
कौन हैं उज्जवल निकम
उज्जवल निकम को आतंकवाद से संबंधित केसों का मास्टर कहा जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वो जो केस हाथ में लेते हैं, उसमें गुनहगार नहीं बच सकता है। वे अबतक 628 दोषियों को उम्रकैद और 37 को फांसी की सजा दिलवा चुके हैं। पहली बार उज्जवल निकम चर्चा में तब आए थे, जब उन्हें 26/11 केस में जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब का केस सौंपा गया था।
यह भी पढ़ें : गाजियाबाद-नोएडा में वोटिंग खत्म, दिल्ली में कब होगा चुनाव?
उज्जवल निकम के ये हैं चर्चित केस
उज्जवल निकम ने 1993 के चर्चित मुंबई ब्लास्ट मामले में दोषियों को सजा दिलाने में अहम योगदान निभाया था। साथ ही 1997 का गुलशन कुमार हत्याकांड हो या फिर मरीन ड्राइव रेप केस हो, उज्जवल निकम ने दोषियों को जेल तक पहुंचाया।
मैं प्रधानमंत्री से प्रभावित हूं : उज्जवल निकम
उज्जवल निकम ने News 24 से विशेष बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने हमारे देश की छवि को अच्छी तरह से उभारी है। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। हम राजनीतिक के माध्यम से भी समाज की सेवा कर सकते हैं। मैं पार्टी एजेंडा के तहत कार्य करने की कोशिश करूंगा। पूनम महाजन से मेरा पारिवारिक संबंध है। मुझे नहीं लगता है कि वो मुझसे नाराज होंगी। जनता जो फैसला करेगी, वही मंजूर होगा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
5 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines