Maharashtra Election : उद्धव गुट की एक और लिस्ट जारी, वर्सोवा समेत इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Maharashtra Assembly Election 2024 : राजनीतिक दलों ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बीच शिवसेना (UBT) ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे। (File Photo)

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने शनिवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

महाराष्ट्र की वर्सोवा विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के बीच खींचतान चल रही थी, लेकिन अंत में उद्धव गुट के पाले में यह सीट आई। इसके बाद उद्धव गुट की शिवसेना ने वर्सोवा से हरुन खान को चुनावी मैदान में उतार दिया, जबकि घाटकोपर पश्चिम से संजय भालेराव और विलेपार्ले से संदीप नाइक चुनावी ताल ठोकेंगे।

विज्ञापन

दोनों गठबंधनों से इतनी सीटों पर उम्मीदवार घोषित

विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव के लिए महायुति की ओर से 189 सीटों और महा विकास अघाड़ी की ओर से 221 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। महायुति के तहत बीजेपी ने 99, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 45-45 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं, MVA के तहत शिवसेना (UBT) ने 83 सीटों, एनसीपी (SP) ने 67 सीटों और कांग्रेस ने 71 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।

विज्ञापन

देखें उद्धव गुट की लिस्ट 

सीट  : उम्मीदवार का नाम

विज्ञापन

वर्सोवा : हरुन खान
घाटकोपर पश्चिम : संजय भालेराव
विलेपार्ले : संदीप नाइक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ