Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इस बीच शरद पवार गुट की एनसीपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें बीड सीट से संदीप क्षीरसागर को टिकट मिला। आइए जानते हैं कि कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
शरद गुट ने शनिवार को 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें महाराष्ट्र की जुन्नर सीट से सत्यशील शेरकर, बीड से संदीप क्षीरसागर और एरंडोल से सतीश पाटिल को चुनावी मैदान में उतारा गया। शरद पवार ने नाशिक पूर्व से गणेश गीते को उम्मीदवार बनाया। इससे पहले शरद पवार की एनसीपी ने पहली लिस्ट में 45 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।
अबतक 67 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
एनसीपी (SP) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अबतक 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है और सभी सीटों पर जीत मिलेगी। उन्होंने महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा कि अभी कोई बैठक नहीं होगी। फोन पर चर्चा हो रही है। सभी (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी-एससी) करीब 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, 2-3 सीटें कम या ज्यादा होंगी, इसलिए बालासाहेब थोराट ने जो कहा है वह सही है।
जानें किसे कहां से मिला टिकट?
एरंडोल – सतीश पाटिल
गंगापुर – सतीश चव्हाण
शहापुर – पांडुरंग बरोरा
परांडा – राहुल मोटे
बीड – संदीप क्षीरसागर
आर्वी – मयुरा काले
बागलान – दीपिका चव्हाण
येवला – माणिकराव शिंदे
सिन्नर – उदय सांगले
दिंडोरी – सुनीता चारोस्कर
नाशिक पूर्व – गणेश गीते
उल्हासनगर – ओमी कलानी
जुन्नर – सत्यशील शेरकर
पिंपरी – सुलक्षणा शीलवंत
खडकवासला – सचिन दोडके
पार्वती – अश्विनीताई कदम
अकोले – अमित भांगरे
अहिल्या नगर शहर – अभिषेक कलमकर
मालशिरस – उत्तमराव जानकर
फलटण – दीपक चव्हाण
चंदगड – नंदिनीताई भाबुलकर कुपेकर
इचलकरंजी – मदन कारंडे