महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दल शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर शिवसेना UBT के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भावुक हो गए और उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। साथ ही उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट, BJP और दल बदलने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं, लेकिन पहले मुझ पर लगे आरोप साबित करने होंगे। अगर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को लगता है कि वे इस पद के लायक नहीं हैं तो वे पद छोड़ देंगे और विचलित भी नहीं होंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछा उनका फैसला
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लगता है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना प्रमुख के पद पर रहने लायकर नहीं हैं तो वह पद छोड़ देंगे। जो आपको योग्य लगता है, उसे अध्यक्ष बना दूंगा। जिस दिन आप अपना फैसला सुना देंगे, उसी दिन पद छोड़ दूंगा। लेकिन तब तक मैं संघर्ष करुंगा। चाहे कितनी मुसीबतें और बाधाएं आएं, मैं पीछे नहीं हटूंगा और न ही हार मानूंगा। आप लोग जानते हैं कि मैं किस तरह का इंसान हूं। अगर मुझ पर कोई उंगली उठाएगा है और सवाल उठाएगा तो मैं एक पल भी पद पर नहीं रहूंगा।
शिवसैनिक को प्रमुख पद सौंपने का आग्रह
उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद भी ऐसे ही आरोपों की वजह से छोड़ा था। अगर मुझे अपने लिए कुछ चाहिए होता तो मैं आज विधानसभा में बैठा होता। 12 साल तक पार्टी का नेतृत्व किया है और अब अगर मुझे कमी महसूस हो रही है, मुझ पर लगे आरोप सही लग रहे हैं तो बताइए, मैं अभी पद छोड़ दूंगा। कोई शिवसैनिक पार्टी प्रमुख बनना चाहता है तो उसे प्रमुख बना दूंगा, लेकिन शिवसेना को चोरों और लुटेरों के हाथों में नहीं जाने दूंगा। असहाय, गद्दार और भ्रष्ट लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं तो आपको उन्हें जवाब देना होगा।
विरोधियों को भी अपने इरादे स्पष्ट कर दिए
उद्धव ठाकरे ने कहा कि आरोपों से न मैं विचलित हुआ हूं और न ही मेरा हौसला टूटा है। कई भी संकट आ जाए, चाहते जितने मर्जी तूफान आ जाएं, मैं टूटने वाला नहीं, भागने वालों में से नहीं और न हार हार मानूंगा। शिवसेना और शिवसैनिकों की रक्षा के लिए पहाड़ बनकर खड़ा रहूंग। जिम्मेदारी स्वीकार है, लेकिन तब तक जब तक आप लोगों को मुझ पर भरोसा है, तब तक पद नहीं छोड़ूंगा। प्रदेश के मतदाता मेरे साथ खड़े हैं, जिन्होंने मोदी लहर के मेरा साथ दिया। 9 सांसदों को चुनकर दिया, लेकिन वे 6 सांसद बागी बन गए, इसके लिए BJP जिम्मेदार है।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
6 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
6 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
7 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines