Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ दिन ही बचे हैं। वरिष्ठ नेता अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। जहां इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया तो वहीं चुनाव आयोग भी सख्त है। नेताओं के हेलीकॉप्टर और बैग खंगाले जा रहे हैं। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बैग में क्या-क्या मिला?
चुनाव आयोग की ओर से सिर्फ विपक्षी दलों ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के हेलीकॉप्टर और बैग चेक किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अधिकारी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच की। तिरोदा हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर को चेक किया गया। इस दौरान नाना पटोले गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Election: उरण सीट पर शेकाप ने लड़ाई को बनाया दिलचस्प, MVA के भी दो उम्मीदवार आमने-सामने
जानें उद्धव ठाकरे के बैग में क्या-क्या था?
शिवसेना (UBT) के प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बैग की फिर चेकिंग की गई। चुनाव आयोग की अधिकारी ने अहमदनगर में उद्धव ठाकरे के बैग की जांच की। उद्धव ठाकरे के बैग के अंदर भगवा रंग का छोटा थैला, एक काले रंग का बैग था और दूसरे बैग में कुछ कागज थे।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में ड्राई डे, इस महीने 5 दिन नहीं होगी शराब की बिक्री
जानें नाना पटोले के हेलीकॉप्टर में क्या-क्या मिला?
नाना पटोले के हेलीकॉप्टर में कागज का थैला और गुलदस्ता था। एक बैग में कुछ कागजात रखे हुए थे। आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने बुधवार को भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बैग चेक किए थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सोमवार और मंगलवार को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच में उनके बैग की तलाशी ली थी। साथ ही नितिन गडकरी के चार्टेड विमान की भी तलाशी ली गई थी।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines