महाराष्ट्र में ड्राई डे, इस महीने 5 दिन नहीं होगी शराब की बिक्री

Maharashtra Dry Day List : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर इस महीने 5 दिनों तक ड्राई डे रहेगा। इससे पहले राज्य में देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में मंगलवार को शराब की ब्रिकी बैन है। देखें ड्राई डे की पूरी लिस्ट।

Maharashtra Dry Day

महाराष्ट्र में कब कब रहेगा ड्राई डे?

Dry Day In Maharashtra : महाराष्ट्र में इस महीने 5 दिनों तक ड्राई डे रहेगा। इस दौरान पब, बार, रेस्तरां और दुकानों में शराब की बिक्री नहीं होगी। ड्राई डे की वजह के पीछे विधानसभा चुनाव तो है ही। साथ ही देवउठनी एकादशी के अवसर पर भी शराब की ब्रिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। आइए जानते हैं कि राज्य में कौन-कौन दिन ड्राई डे रहेगा?

विज्ञापन

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व रहता है, जोकि 12 नवंबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में कल डाई डे रहेगा। मुंबई, ठाणे, पुणे और अन्य शहरों में शराब की दुकानों, पब, बार और रेस्तरां में शराब नहीं बेची जाएगी। वहीं, देवउठनी एकादशी को लेकर मध्य प्रदेश के रतलाम, सागर, उमरिया और इंदौर जिले में जिला स्तरीय सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

विज्ञापन

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ड्राई डे रहेगा। 18 नवंबर की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही शराब की ब्रिकी प्रतिबंधित हो जाएगी। 18 नवंबर की शाम 6 बजे से लेकर दूसरे दिन 19 नवंबर को पूरे दिन ड्राई डे रहेगा। फिर 20 नवंबर और 23 नवंबर को शाम 6 बजे तक शराब नहीं बेची जाएगी।

विज्ञापन

चुनाव की वजह से रहेगा ड्राई डे

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। पूरे राज्य में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव में शराब न बंटे, इसलिए चुनाव आयोग ने वोटिंग और काउंटिंग के दिन शराब की ब्रिकी पर रोक लगा दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ