हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tunisha Sharma Suicide Case: बड़ा खुलासा, मरने से पहले यह कह गई तुनिषा...इस दिन होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
tunisha sharma

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि करीब 10 दिन पहले तुनिषा को एंजाइटी अटैक आया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जब उसकी मां और उसके चाचा पवन शर्मा उससे मिलने पहुंचे तो तुनिषा ने अपने कई राज उनसे शेयर किए थे।

और पढ़िए – Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम, रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन

पवन शर्मा ने मीडिया में कहा, ‘मैं उससे मिलने गया, तो उसने बताया कि उसके साथ अन्याय हुआ है और उसे धोखा दिया गया है। हमें लगा कि उनके (शीजान खान) बीच कुछ गड़बड़ है। उसकी मां ने उससे पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना था तो करीब आने की क्या जरूरत थी? हम चाहते हैं कि अपराधी कोई भी हो। उसे सजा मिले।

27 दिसंबर को अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक तुनिषा का 27 दिसंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंग्लैंड से उनकी मौसी मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में कहा था कि तुनिषा अपने को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तनाव में थी। शनिवार को 20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा ने नायगांव में मेकअप रूम के अंदर फांसी लगा ली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

इन धाराओं में एफआईआर दर्ज 

तुनिशा शर्मा की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वालीव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत शीजान एम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान रिलेशनशिप में थे। 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि ब्रेक-अप के कारण तुनिषा तनाव में थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तुनिषा की मौत दम घुटने से हुई है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। डीसीपी चंद्रकांत जाधव के मुताबिक, तुनिशा की मां ने अपने बयान में अली बाबा के को-स्टार शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है।

और पढ़िए – Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान से ब्रेकअप के कारण तनाव में थीं तुनिषा शर्मा, 15 दिन पहले हुआ था ब्रेकअप

विज्ञापन

तुनिषा शर्मा के बारे में जानें 

4 जनवरी, 2002 को जन्म तुनिषा शर्मा चंडीगढ़ की रहने वाली थी। कम उम्र से उन्होंने टीवी में काम करना शुरू कर दिया था। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में कास्ट होने से पहले, उन्होंने महाराणा प्रताप सीरियल के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, इंटरनेट वाला लव, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह और इश्क सुभान अल्लाह जैसी सीरियल में भी उन्होंने काम किया।

इन शो में काम करने से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए। उन्हें दबंग 3, कहानी 2, बार बार देखो और फितूर जैसी फिल्मों में देखा गया था। उन्हें फितूर (फिरदौस) और बार बार देखो (दीया कपूर) दोनों में कैटरीना कैफ की युवावस्था की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन

तुनिषा के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे और वह सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय थी। अपनी मृत्यु से ठीक छह घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “जो लोग अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं।”

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola