Muslim Husband Triple Talaq to Wife: महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में ट्रिपल तलाक का चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ। एक शख्स अपनी पत्नी को अपने बॉस के साथ सोने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसने गाली गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं 3 तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। 45 साल का व्यक्ति अपनी 28 साल की बीवी को एक पार्टी में लेकर गया था, जहां उनसे उसे बॉस के साथ संबंध बनाने को कहा। महिला ने पति की इस हरकत की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति और उसके बॉस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 351(3) और 352 और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश के डराने वाले वीडियो; 14 लोगों की मौत, जानें कहां और कैसे हुए दोनों हादसे?
क्यों किया बॉस संग सोने को मजबूर?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति को पहली पत्नी से तलाक लेने के लिए 15 लाख रुपये की जरूरत थीद। उसने अपनी दूसरी पत्नी पर माता-पिता से यह रकम लाने के लिए कहा। वह पत्नी पर 15 लाख मायके से लाने के लिए दबाव डालता था, लेकिन जब उसने पैसे लाने से इनकार कर दिया तो पति ने उसे बॉस के साथ सोने को कहा। पति ने कहा कि या तो 15 लाख मायके से लाओ या फिर मेरे बॉस के साथ रात बिताओ। जनवरी 2024 में ही महिला की शादी हुई थी। कुछ महीने बाद ही पति उसे पैसों के लिए तंग करने लगा था। विरोध करने पर मारपीट कतरा था। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जिसके खिलाफ गत 19 दिसंबर को संभाजी नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया, जिसे कल्याण के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:हैवान बाप! एक साल के बेटे का सिर काटा; जानें अमेरिका के शख्स ने पत्नी और सास पर हमला क्यों किया?
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
6 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
21 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
21 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines