ठाणे के सरकारी अस्पताल में हाहाकार, एक ही रात में 17 मरीजों की मौत

punehosptal
विज्ञापन

Thane Hospital News:  मुंबई के ठाणे स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 17 मरीजों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे पहले इसी अस्पताल में 10 अगस्त को 5 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद इसको लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था। अब 17 मरीजों की मौत को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा सकती है, क्योंकि एक सप्ताह के दौरान कथित तौर पर 22 मरीजों की जान जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे महागरपालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 17 मरीजों की मौत से परिजन सकते में हैं और अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जान गंवानों वालों में 12 मरीज़ आईसीयू में भर्ती थे, जबकि 2 मरीज़ जनरल वॉर्ड में भर्ती थे। इसके अलावा, कैजुअल्टी में 2 और पीडिट्रिक में 1 मरीज भर्ती था।

Advertisment

10 अगस्त को 5 मरीजों की हुई थी मौत

यह भी जानकारी मिली है कि इन सभी  17 मरीजों की मौत शनिवार की रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर रविवार सुबह 8 बजकर 30 बजे के बीच हुई। इससे पहले इसी अस्पताल में 10 अगस्त की रात को 5 मरीजों की मौत हो गई थी। कहा जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी है, जिसके चलते इलाज के अभाव में इन सभी की जान गई। मरने वालों में 80 साल का एक मरीज़ भी शामिल है।

10 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे में नगर निकाय के तहत आने वाले इस अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। इस दौरान उन्होंने 5 लोगों की मौत होने का आरोप लगाया। वहीं, संभावित बवाल के मद्देनजर अस्पताल में भारी संख्या पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन

वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के अधिकारियों ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि 5 नहीं, बल्कि 1 ही मरीज की जान गई है। उधर, इन पांच मौतों के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी अस्पताल का दौरा किया था और समुचित इलाज का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ