News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
महाराष्ट्र पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों इरफान और शाहरुख को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इनमें से एक आरोपी फूड डिलिवरी बॉय की ड्रेस में ड्रग्स सप्लाय करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 2.5 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। कोर्ट दोनों आरोपियों को 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंब्रा-शील डायघर क्षेत्र में एक व्यक्ति फूड डिलिवरी बॉय की ड्रेस में ड्रग्स पहुंचाने वाला है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर पनवेल निवासी 36 साल के इरफान अमानुल्ला शेख को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 522 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
यह भी पढ़ें: मुंबई में मानसून का सितम…घर से न निकलें लोग, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पुलिस की पूछताछ में इरफान ने बताया कि ड्रग्स शाहरुख मेवाशी उर्फ रिजवान नामक व्यक्ति से लेता था, जो पेशे से मिस्त्री है। इसके आधार पर पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 2 किलो 84 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया।
ठाणे के डीसीपी (क्राइम ब्रांच) अमर सिंह जाधव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह ड्रग्स मध्य प्रदेश से लाई जा रही थी और मुंबई में सप्लाय की जानी थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ड्रग्स किसे बेची जानी थी और इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai: ठाणे के बाद एक और बड़ी घटना, घाटकोपर में लोकल ट्रेन से उतरते समय यात्री; देखें Video
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।