Mumbai: ठाणे के बाद एक और बड़ी घटना, घाटकोपर में लोकल ट्रेन से उतरते समय यात्री; देखें Video

Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लोकल ट्रेन से उतरते समय एक यात्री के फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा रात 8:02 बजे सेंट्रल लाइन के घाटकोपर स्टेशन पर हुआ था।

Mumbai local train accident news

मुंबई लोकल ट्रेन दुर्घटना

Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लोकल ट्रेन से उतरते समय एक यात्री की फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा रात 8:02 बजे सेंट्रल लाइन के घाटकोपर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर हुआ। इससे पहले भी ठाणे के मुंब्रा-दिवा स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के समय 1 यात्री का पैर फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें,  वह कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही लोकल ट्रेन से नीचे उतर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। वह पटरी पर गिर गया। यात्री को इलाज के लिए मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मुंब्रा-दिवा स्टेशनों के बीच हुए हादसे में मौत

इससे पहले भी 9 जून को ठाणे के मुंब्रा-दिवा स्टेशनों के बीच हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना सुबह हुई थी। इस भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में फुटबोर्ड पर लटके यात्री ट्रैक पर गिरे। मृतकों में एक जीआरपी कांस्टेबल भी बताया गया था।

विज्ञापन

इस घटना में 6 लोग घायल हुए थे। यह घटना तब हुई, जब दो लोकल ट्रेनें एक-दूसरे के साथ-साथ गुजर रही थीं। ज्यादा भीड़ के चलते फुटबोर्ड पर लटके यात्रियों का बैलेंस बिगड़ गया और वे सभी रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ