Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ताज होटल में एक ही नंबर प्लेट की दो कारें पुलिस ने जब्त की हैं। होटल में चेकिंग के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोलाबा पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस दोनों कार चालकों से पूछताछ कर रही है। ताज होटल पर आतंकी हमला हो चुका है। इस इलाके को संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दरअसल साकिर अली नाम का शख्स आर्टिगा एसयूवी किराए पर चलाता है। पिछले छह महीने से लगातार रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी गाड़ी के चालान कट रहे थे।
कभी तो हफ्ते में 2 बार चालान कट जाता था। अली इस बात को लेकर हैरान था कि उसकी कार का जहां चालान कटा, वहां वह कभी गया ही नहीं। उसको टोल शुल्क का भुगतान नहीं किए जाने की भी जानकारी मिली थी। अली ने ट्रैफिक पुलिस को शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद फिर कई चालान कटे। पुलिस को फिर शिकायत दी तो आरोपी पकड़ा गया। दरअसल अली ने बांद्रा इलाके में अपने जैसे नंबर प्लेट वाली कार देखी थी, लेकिन तब कार का पता नहीं लग पाया।
यह भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 26 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
लेकिन सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे उसे फिर वह कार दिख गई। अली एक टूरिस्ट को छोड़ने ताज होटल आया था। दूसरी आर्टिगा को देख उसने रोकने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर भागने लगा। इसके बाद नाके पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने कार को रुकवा लिया। आरोपी चालक ने अली को पहचानने से इनकार कर दिया। अली की कार का नंबर MH01EE2388 है, यही नंबर आरोपी ने अपनी कार पर लगा रखा था।
EMI से बचने को किया फर्जीवाड़ा
दूसरी कार के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसने लोन रिकवरी एजेंटों से बचने के लिए अपनी गाड़ी के नंबर का आखिरी अंक 8 कर रखा था। वह लगातार EMI की किस्तें नहीं चुका पा रहा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि आरोपी ने सिर्फ लोन से बचने के लिए ही नंबर का गलत यूज किया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ और कोई सबूत नहीं मिला है।
बता दें कि मामला सामने आने के कुछ ही देर बाद होटल में समिट का आयोजन होना था। जिसमें असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को शिरकत करनी थी। जिसकी वजह से दूसरे दिनों से यहां सिक्योरिटी ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि दोनों कारें सफेद रंग की हैं, जिनको एक जैसी पीली प्लेट लगाई गई थी।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
8 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
11 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines