Mumbai news: मुंबई के पास कल्याण से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. हिंदी मराठी भाषा विवाद में एक कॉलेज छात्र ने घर में फांसी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली. मृतक छात्र की पहचान अर्णव खैरे के रूप में हुई है. इस मामले में कल्याण की कोल्सेवाडी पुलिस ने ADR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि लोकल ट्रेन में सफर के दौरान कुछ लोगों ने मराठी ना बोलने पर अर्णव की पिटाई कर दी. मृतक युवक कल्याण ईस्ट के तीसगांव नाका का रहने वाला है.
मेंटली स्ट्रेस में आए अर्नव खैरे ने किया सुसाइड
मिली जानकारी के मुताबिक मुलुंड में कॉलेज जाते समय ट्रेन में धक्का लगा. इससे हिंदी-मराठी बोलने को लेकर बहस हो गई. इसी बहस में चार-पांच लोगों ने अर्नव खैरे को बुरी तरह पीटा. इस पिटाई के बाद मेंटली स्ट्रेस में आए अर्नव खैरे ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. कोलसेवाड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने ADR दर्ज किया है. अर्नव खैरे के पिता जितेंद्र खैरे ने मीडिया से बात करते हुए घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा अर्नव खैरे हमेशा की तरह कॉलेज के लिए निकला था. सुबह की ट्रेन में उसे बहुत झटके लग रहे थे. इसलिए भाई थोड़ा और आगे जाओ, झटके अभी भी लग रहे हैं, अर्नव ने एक हिंदी बोलने वाले लड़के से कहा. इसके बाद दूसरे पैसेंजर ने सीधे अर्नव के कान पर थप्पड़ मारा. क्या तुम मराठी नहीं बोल सकते? तुम्हें मराठी बोलने में शर्म आती है? जितेंद्र खैरे ने कहा, “मेरा बेटा डर के मारे मुझे यह बता रहा था.
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लून्सर्स ओरी ने मुंबई पुलिस से मांगी अगली तारीख, 252 करोड़ ड्रग्स केस से जुड़ा है नाम?
ट्रेन में मारपीट करने का आरोप
ट्रेन में यात्रियों के एक ग्रुप ने न सिर्फ़ अर्नव को पीटा, बल्कि उसे धमकाया भी. अर्नव को मुलुंड में उतरना था, लेकिन वह ठाणे में उतर गया. क्योंकि वह लड़ाई को बढ़ाना नहीं चाहता था. जितेंद्र खैरे ने कहा कि मेरा बेटा भी चला गया, लेकिन आगे ऐसी चीज़ें नहीं होनी चाहिए. भाषा को लेकर कोई बहस नहीं होनी चाहिए. फिलहाल छात्र के पिता के आधार पर पुलिस ने ADR दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक संकट के आसार, कैबिनेट बैठक में शिवसेना के कई मंत्री रहे गैरहाज़िर
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
18 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
18 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines