पति बनाना चाहता था पार्षद तो प्रेमी संग मिलकर दी हत्या', सामाजिक कार्यकर्ता नकुल हत्याकांड में बड़ा खुलासा

बीते सप्ताह मुंबई में हुए नकुल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि नकुल को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मारा था। नकुल अपनी पत्नी को पार्षद बनाना चाहता था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

सामाजिक कार्यकर्ता नकुल और उसकी पत्नी

सामाजिक कार्यकर्ता नकुल और उसकी पत्नी

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी में सामाजिक कार्यकर्ता नकुल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सामाजिक कार्यकर्ता नकुल भोईर अपनी पत्नी चैताली को अगले साल जनवरी में होने वाले बीएमसी चुनाव में पार्षद के रूप में देखना चाहता था। इससे पहले ही चौताली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नकुल की हत्या कर दी थी।

24 अक्टूबर को मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता नकुल भोईर की हत्या हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को नकुल की पत्नी चैताली पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल की और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। चैताली ने अपने प्रेमी सिद्धार्थ दीपक पवार के साथ मिलकर नकुल की हत्या की।

चिंचवड़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ दीपक पवार को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, नकुल भोईर अक्सर अपनी पत्नी चैताली को शराब न पीने, परपुरुषों के साथ न घूमने और कर्ज न लेने की सलाह देते थे। इन्हीं बातों से नाराज़ होकर चैताली ने नकुल की हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी की मदद से उसे मार डाला। चिंचवड़ पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से हत्या के पीछे का सच सामने आ चुका है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह हत्या नकुल की पत्नी चैताली ने अपने प्रेमी सिद्धार्थ दीपक पवार की मदद से की थी।पुलिस ने तेज़ी और कुशलता से जांच करते हुए सच उजागर किया है। इस मामले में चैताली और उसके प्रेमी सिद्धार्थ पवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार तड़के नकुल भोईर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। शुरुआत में यह घटना संदिग्ध नहीं लगी थी, लेकिन पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ