पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में उसकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सिया को केतन अग्रवाल से शादी नहीं करनी थी. महाराष्ट्र के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान हुई 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. इस खुलासे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.
केतन की मौत को शुरुआत में एक दुखद हादसा माना जा रहा था. लेकिन असल में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी. यह वारदात बीती 18 जून को हुई थी, जब केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के लिए गया था. वहां सिया और उसके प्रेमी चेतन ने मिलकर केतन को एक गहरी खाई में धक्का दे दिया.
कैसे हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा?
इस पूरी साजिश का ताना-बाना केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने मिलकर बुना था. लेकिन शातिर दिमाग होने के बावजूद, दोनों से कुछ ऐसी कड़ियां छूट गईं जिसने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने सबसे अहम भूमिका निभाई. पुलिस जब फुटेज खंगाल रही थी, तो उन्हें केतन और सिया के पीछे कुछ ही दूरी पर एक संदिग्ध युवक चलता दिखाई दिया.
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
- पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया हमारी टीम ने केतन के व्यक्तिगत रिश्तों और पैसों के लेनदेन समेत कई पहलुओं पर बारीक जांच की.
- इस दौरान पता चला कि सिया गोयल का पुणे के कोंढवा निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. सिया यह शादी नहीं करना चाहती थी और केतन को अपने रास्ते का कांटा मानती थी.
- इसी वजह से दोनों ने केतन की हत्या की योजना बनाई.
- योजना के तहत सिया घूमने के बहाने केतन को लोहागढ़ किले ले गई और वहां पहले से मौजूद चेतन के साथ मिलकर उसे खाई में धकेल दिया.
33 डिग्री सेल्सियस में पहन रखी थी युवक नुे हुडी
हैरान करने वाली बात यह है कि 18 जून को वहां का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन उस युवक ने शॉर्ट्स के साथ एक मोटी हुडी पहन रखी थी. उसने हुडी की कैप को आगे तक खींचा हुआ था ताकि चेहरा न दिखे और उसके ऊपर हेडफोन लगा रखा था. इतनी भीषण गर्मी में किसी का हुडी पहनना पुलिस को खटका. एक अन्य फुटेज में दिखा कि जैसे ही सिया ने पीछे मुड़कर देखा, हुडी वाले युवक ने तुरंत नीचे बैठने की कोशिश की. यहीं से पुलिस का शक गहरा गया.
15 दिन में 4 बार किला जाने की अजीब जिद
केतन की बहन संजना और परिवार से पूछताछ में पता चला कि फरवरी में सगाई होने के बाद से ही सिया अचानक केतन पर लोहागढ़ किला चलने का अजीब दबाव बनाने लगी थी. वह सिर्फ 15 दिनों के भीतर केतन को 4 बार किला ले जाने की कोशिश कर चुकी थी.
यह भी पढ़ें- खाई में मौत और प्रेमी की मौजूदगी…, राजा-सोनम रघुवंशी केस से कितनी मिलती है केतन-सिया की कहानी?
31 मई: सिया पहली बार केतन को लोहागढ़ लेकर गई
4 जून: उसने दोबारा जाने की जिद की, लेकिन केतन की मां ने मना कर दिया.
14 जून (पहला प्रयास): सिया केतन को लेकर किला पहुंची. वहां उसने केतन को पहाड़ी से नीचे धकेलने की कोशिश की, लेकिन केतन ने सूझबूझ से एक झाड़ी पकड़ ली और बच गया. जब केतन ने पूछा कि धक्का क्यों दिया, तो सिया ने वहां सांप होने का झूठा ड्रामा रच दिया और कहा कि वह उसे सांप से बचा रही थी.
18 जून (मर्डर का दिन): वह दोबारा केतन को ले गई और इस बार अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.
संबंधित खबरें
लापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
46 mins agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines