Adar Poonawalla: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने रविवार को कोविड महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों ने देश में महामारी से निपटने में बड़े पैमाने पर योगदान दिया है। SII के CEO ने भारती सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पुणे के उद्घाटन समारोह में ये बातें कही।
उन्होंने कहा, “आज हर कोई भारत की ओर देख रहा है, हमारा कोविड प्रबंधन इसका एक प्रमुख कारण है। यह सब सरकार, स्वास्थ्य कर्मियों और वायरस को काबू करने के एक साझा लक्ष्य के कारण संभव हुआ है।” पूनावाला ने कहा, “मैं पूरी दुनिया में रहा हूं, लेकिन भारत में कोविड की स्थिति कहीं और से बेहतर है।”
सीरम इंस्टिट्यूट की फडणवीस ने तारीफ की
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, “हमने सीरम इंस्टीट्यूट टीम के किए गए काम देखा है और दुनिया ने भी देखा है कि भारत कितना ताकतवर है। हमें इस नेतृत्व और टीम पर गर्व है!”
फडणवीस ने पोस्ट किया, “अदार पूनावाला हम हमेशा थैंक यू कहना चाहते थे। पूरा देश थैंक यू कहना चाहता था। इसलिए, पूरे देश की ओर से हम कहते हैं, ‘हमें बचाने के लिए थैंक यू’!”
और पढ़िए –Cricket: PM मोदी के मंत्री की बैटिंग, बल्ला हाथों में थाम जमकर लगाए चौके-छक्के, देखें Video
मनसुख मंडाविया ने जनता से की अपील
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जनता से कहा कि वे वैश्विक स्तर पर चल रहे कोविड उछाल के बीच घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें और केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार सतर्क है और महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब कोविड के नए केस और नए वैरिएंट सामने आएंगे, नागरिकों को अनावश्यक रूप से चिंतित नहीं होना चाहिए और घबराहट से बचने के लिए केवल सरकारी स्रोतों द्वारा शेयर की गई जानकारी पर विश्वास करना चाहिए।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
59 mins agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
23 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines