Siddhivinayak Temple: सिद्धिविनायक मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट में चूहे मिलने के वीडियो पर मंदिर ट्रस्ट ने बयान जारी किया है। मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि वायरल वीडियो हमारे मंदिर का नहीं है। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की जा रही है। पुलिस भी मामले की जांच करेगी और मंदिर ट्रस्ट भी पूरे मामले की जांच करेगा। ट्रस्ट ने कहा कि हमारे मंदिर में ऐसा नहीं हो सकता है। प्रसाद काफी शुद्धता से बनाया जाता है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे सिद्धिविनायक मंदिर का बताया जा रहा था। वीडियो में दिखता है कि प्रसाद के पैकेट पर चूहों के बच्चे हैं। इसके बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि प्रसाद बनाकर साफ सुथरे स्थल पर नहीं रखे जा रहे हैं। श्रदालुओं ने प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े दिए। लिहाजा मंदिर प्रशासन को बयान जारी करना पड़ा।
ये भी पढ़ेंः प्रसाद में मिलावट रोकने के लिए अनोखा कदम, घी पर GPS से रखी जा रही नजर!
बता दें कि तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में कथित तौर पर पशु चर्बी पाए जाने और मछली के तेल के इस्तेमाल को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा है। देश भर के मंदिरों में प्रसाद की जांच चल रही है या जांच की मांग की जा रही है। तिरुपति के मामले में केंद्र सरकार ने भी हस्तक्षेप किया है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई है।
बता दें कि 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि पिछली जगनमोहन रेड्डी की सरकार के दौरान तिरुपति के प्रसाद में पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था। जवाब में वाईएसआर ने कहा था कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा कर पाप कर रहे हैं।
तिरुपति के लड्डू प्रसाद को श्रीवारी लड्डू के तौर भी जाना जाता है। पिछले तीन सौ साल से तिरुपति मंदिर में श्रद्धालुओं को यह प्रसाद बांटा जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
15 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines