Shrirang Barne: पढ़ाई करने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती है। उसके लिए बस दिल में जज्बा होना चाहिए। इस बात को सच किया है, पुणे के मावल लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके श्रीरंग बारणे ने। 61 साल के श्रीरंग बारणे को अपने जीवन में केवल एक ही चीज परेशान कर रही थी, वह था उनपर लगा 10वीं फेल का टैग। बारणे ने अपने हलफनामे में 10वीं फेल लिखा देखा, तो उन्हें लगा कि वे पिछड़ रहे हैं। फिर क्या था इस टैग को हटाने के लिए उन्होंने एसएससी (Secondary School Certificate) पास करने का फैसला किया।
10वीं फेल का टैग
श्रीरंग बारणे 2014 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उस समय वह मावल से जीतकर सांसद बने। उन्होंने 2019 में एक बार फिर से भी जीत हासिल की, इस बार उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बड़े बेटे पार्थ को शिकस्त दी थी। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बार उनको जीत मिली, लेकिन उनको एक चीज परेशान कर रही थी, वह थी उनकी एजुकेशन। हलफनामे में जब उन्होंने दोनों बार 10वीं फेल लिखा देखा, तो उन्हें लगा कि वे पिछड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: लाडकी बहीण योजना से हटाए जाएंगे 9 लाख लाभार्थी, सरकार का बड़ा फैसला
58 साल की उम्र में पढ़ाई
2022 में 58 की उम्र में बारणे ने 10वीं की परीक्षा फिर से देने के बारे में सोचा। इस बार उन्होंने एसएससी बोर्ड परीक्षा पास कर ली। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करते समय, वह हलफनामे में ‘एसएससी पास’ लिख सकते थे। यह उनके लिए गर्व की बात थी। अपनी जीत पर बारणे ने कहा कि वह हमेशा से अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते थे, लेकिन मेरे बिजी शेड्यूल की वजह से यह हो नहीं पाया।
1980 में, बारणे ने अपनी एसएससी बोर्ड परीक्षा दी, लेकिन साइंस में वह फेल हो गए थे। वह कहते हैं कि पुरस्कार और चुनाव जीतना बहुत अच्छा लगता था, लेकिन अंदर से मुझे पता था कि मुझे यह लक्ष्य हासिल करना है।
रात में करते थे पढ़ाई
2019 में कोविड-19 के दिनों में, बारणे ने अपने साइंस के पेपर को पास करने के लिए एसएससी बोर्ड परीक्षा में फिर से बैठने का फैसला किया। उनके करीबियों के मुताबिक, बारणे आमतौर पर रात में या जब भी उन्हें काम से वक्त मिलता था, वह पढ़ाई करते थे। आपको बता दें कि बारणे को पांच बार संसद रत्न पुरस्कार और महा संसद रत्न पुरस्कार मिल चुका है।
ये भी पढ़ें: इस तरह ढूंढा जा रहा डिप्टी सीएम को धमकी देने वाला शख्स, टेक्नोलॉजी ही बनेगी हथियार!
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
10 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
10 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines