NCP Vs BJP On Shri Ram Vegetarian or Non-vegetarian : यूपी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई राज्यों में शराब और मांस की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा नेता राम कदम ने भी महाराष्ट्र सरकार से एक दिन के लिए रोक लगाने की अपील की है। इस पर एनसीपी शरद पवार गुट के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि भगवान राम मांसाहारी थे। इसे लेकर भाजपा ने पटलवार करते हुए कहा कि अगर आज बालासाहेब ठाकरे होते तो उन पर टूट पड़ते।
एनसीपी नेता के श्रीराम पर दिए विवादित बयान को लेकर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि अगर आज स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे होते तो आज का सामना अखबार भगवान राम को मांसाहारी कहने वालों को करारा जवाब देता… तीखा प्रहार कर उन पर टूट पड़ता। आज श्रीराम को कोई भी कुछ कहे या हिंदुओं का कोई मजाक बनाए, लेकिन उन्हें (उद्धव ठाकरे) कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे बर्फ की तरह ठंडे पड़ गए हैं। लेकिन, जब चुनाव का समय आएगा तब वे झूठी ताकत जुटाकर हिंदुत्व की बात करेंगे।
यह भी पढ़ें : Ram Mandir Inauguration के लिए 22 जनवरी की तारीख ही क्यों चुनी गई?
बीजेपी ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि असलीयत तो यह है कि उन्हें न तो हिंदुओं से कोई मतलब है और न ही मराठियों से… उन्हें सिर्फ वोट की ओछी राजनीति करनी हैं। मातोश्री बंगला 2 बन गया है और अब बस तीसरा कब बनेगा। परिवार कैसे राजनीति में सेट हो, सिर्फ यही तक उनकी राजनीति सीमित है।
जानें एनसीपी नेता ने क्या दिया विवादित बयान
एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम में भगवान राम पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीराम शाकाहारी नहीं थे, वे मांसाहारी थे। कैसे कोई व्यक्ति 14 सालों तक जंगल में रहकर बिना शिकार किए रह सकता है? श्रीराम भी जंगल में शिकार करते थे। हम भी उनके आदर्शों पर चल रहे हैं और अब लोगों को जबरदस्ती शाकाहारी बनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines