हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मांसाहारी थे श्रीराम', पहले बिगड़े बोल, बवाल मचा तो NCP विधायक ने मांग ली माफी

NCP MLA Jitendra Awhad Apologized On Shri Ram Controversial Statement : महाराष्ट्र में श्रीराम को लेकर भाजपा और एनसीपी आमने-सामने आ गई है। श्रीराम को मांसाहारी कहने पर संत भी गुस्से में हैं।

विज्ञापन
Jitendra Awhad

NCP MLA Jitendra Awhad Apologized On Shri Ram Controversial Statement : महाराष्ट्र में श्रीराम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीति गरम है। भाजपा नेता द्वारा श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन महाराष्ट्र में मांस व शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाण ने कहा कि श्रीराम मांसाहारी थे। इसे लेकर भाजपा और संतों ने पलटवार किया। विवाद बढ़ता देखकर एनसीपी विधायक ने यूटर्न लेते हुए माफी मांग ली है।

एनसीपी के विधायक ने कहा था कि भगवान राम शाकाहारी नहीं, बल्कि मांसाहारी थे। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि श्रीराम 14 सालों तक जंगल में रहे और शिकार न किए हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इसके बाद भाजपा ने उनके बयान को लेकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे पर तंज कसा था। पहले जितेंद्र आव्हाण ने माफी मांगने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली है।

यह भी पढे़ं : NCP नेता के बिगड़े बोल पर भड़की BJP

विज्ञापन

एनसीपी नेता ने कहा- कभी-कभी हो जाती है गलती

श्रीराम को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर जितेंद्र आव्हाण ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं अपने भाषण में बोलता चला गया। कभी-कभी गलती हो जाती है। मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। हालांकि, उन्होंने पहले कहा था कि वे अपने बयान पर माफी नहीं मांगने वाले हैं, लेकिन जब विवाद काफी बढ़ गया तो उन्होंने यूटर्न लेते हुए माफी मांग ली।

विज्ञापन

संतों ने जताया विरोध

एनसीपी विधायक की विवादित टिप्पणी पर संत समुदाय ने भी विरोध जताया है। अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से एनसीपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को चोट पहुंची है। उन्होंने एनसीपी नेता के बयान को अपमानजनक कहते हुए कहा कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो वो खुद हत्या कर देंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola