हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जबरन गोमूत्र पिलाया और 7 साल से टॉर्चर', शिवसेना UBT के नेता की बहू के आरोप, ठाणे में FIR

Girija Raut Press Conference: शिवसेना UBT नेता विनायक राऊत और उनके बेटे पर बहू गिरिजा राऊत ने अघोरी पूजा, गोमूत्र पिलाने और 7 साल के टॉर्चर का आरोप लगाते हुए ठाणे में FIR दर्ज कराई।

विज्ञापन

Vinayak Raut Daughter In Law Allegations: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनायक राऊत, उनके बेटे गीतेश राऊत और परिवार के अन्य सदस्यों पर उनकी बहू गिरिजा राऊत ने घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और अघोरी जादूटोना कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाणे के कापूरबावडी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 2017 में शादी के बाद से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने, बच्चा पैदा करने के लिए भोंदू बाबाओं की मदद से अघोरी कृत्य कराने, शरीर से मुर्गा उतारने, बाल उखाड़ने और जबरन गोमूत्र पिलाने जैसे सनसनीखेज दावे किए गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र नरबलि व अन्य अमानवीय, अघोरी व जादूटोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है.अघोरी पूजा में शामिल ‘फिरोज बाबा’ नाम के भोंदू बाबा को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

उद्धव गुट में फूट से बदला नंबर गेम… केंद्र में बड़ा दांव खेलेंगे शिंदे? जानें- महायुति पर क्या होगा असर

गिरिजा राऊत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे 

शिकायतकर्ता गिरिजा राऊत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 2017 में हुई शादी के बाद से 7 साल के अपने भयावह अनुभवों को उजागर किया। गिरिजा राऊत के मुताबिक, शादी के बाद पति गीतेश राऊत ने ‘मेंटल कनेक्ट जरूरी है’ कहकर शारीरिक संबंध बनाने से लगातार दूरी बनाए रखी.संतान प्राप्ति और इलाज के नाम पर अंगाव से जीवित मुर्गा उतारने, बाल उखाड़ने, आटे की पुतलियों का इस्तेमाल करने और जबरन गोमूत्र पिलाने का आरोप.गिरिजा को जबरदस्ती डिप्रेशन की दवाएं खिलाने का दावा किया गया.परिवार पर कई बातें छुपाकर विश्वासघात करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

विनायक राऊत ने आरोपों को नकारा

विनायक राऊत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि “गिरिजा पिछले 3 सालों से अलग रह रही हैं और उन्होंने तलाक के लिए ₹5 करोड़ तथा 3 BHK फ्लैट की मांग की थी।” इस पर गिरिजा का जवाब है कि ससुर के राजनीतिक प्रभाव के कारण वह इतने सालों तक चुप रहीं और यह मामला पैसों का नहीं, बल्कि इंसाफ का है.पूर्व सांसद विनायक राऊत ने आरोपों को झूठा और ब्लैकमेलिंग का प्रयास बताते हुए अदालत के जरिए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।

क्या अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे उद्धव ठाकरे? पार्टी में बगावत और टूट से हुए भावुक, जानें क्या बोले शिवसेना UBT प्रमुख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola