Shiv Sena UBT Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने आज यानी 27 मार्च को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 17 नाम शामिल हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने मुंबई साउथ सेंट्रल से अनिल देसाई, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख को टिकट दिया है, जबकि सांगली से चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया गया है। वहीं, मावल से संजोग वाघेरे, जबकि संभाजी नगर से चंद्रकांत खैरे को प्रत्याशी बनाया गया है।
ठाण से राजन विचारे को टिकट
उद्धव गुट की शिवसेना ने बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर, हिंगोली से नागेश पाटील आष्टीकर, धाराशिव से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे, नासिक से राजाभाऊ वाजे, रायगढ़ से अनंत गीते, सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी से विनायक राउत, ठाणे से राजन विचारे, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से संजय दिना पाटील, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से अमोल कीर्तिकर और परभणी से संजय जाधव को प्रत्याशी बनाया है।
शरद पवार की एनसीपी की आज मुंबई में होगी बैठक
लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) की केंद्रीय संसदीय कार्यकारी समिति की बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में लोकसभा उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता शरद पवार करेंगे। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष विधायक जयंत पाटिल, सांसद सुप्रिया सुले, पीसी चाको, अनिल देशमुख और जितेंद्र अव्हाड भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: BJP ने चौंकाया, मोदी लहर में हारने वाले को इस सीट से बनाया उम्मीदवार, बसपा ने ‘खेला’ दांव
महाराष्ट्र में 5 चरण में होंगे चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। यहां चुनाव पांच चरण में होंगे। पहले चरण की 5 सीटों पर 19 अप्रैल, दूसरे चरण की 8 सीटों पर 26 अप्रैल, तीसरे चरण की 11 सीटों पर 7 मई और चौथे चरण की 11 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। बाकी 13 सीटों पर पांचवें चरण यानी 20 मई को वोट डाले जाएंगे।
महाविकास अघाड़ी बनाम महायुति की लड़ाई
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी-एससीपी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उद्धव गुट के गठबंधन को महाविकास अघाड़ी, जबकि बीजेपी के गठबंधन को महायुति कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 10 साल में ही घटने लगा था नेहरू का जलवा; दूसरे आम चुनाव ने दिए थे अहम सबक
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines