---विज्ञापन---

मुंबई

पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, वकील के जरिए भेजा ये मैसेज

कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के मामले में समन भेजा है। उन्होंने एक हफ्ते का समय मांगा है। जानें क्या है पूरा मामला और अब तक क्या-क्या हुआ।

कॉमेडियन कुणाल कामरा को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। कुणाल कामरा ने पुलिस से अभी वक्त मांगा है। उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का एक शो के दौरान मजाक उड़ाया था, जिसके बाद शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता भड़क गए थे और स्टूडियो में जाकर तोड़फोड़ की थी।

इसके बाद कुणाल कामरा पर केस दर्ज हुआ था। विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने समन भेजा था और पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने वकील के जरिए मैसेज दिया है कि उन्हें पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाए।

---विज्ञापन---

कुणाल कामरा पर दर्ज हुआ केस

मुंबई पुलिस ने सोमवार को कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस FIR को खार पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया था। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कुणाल कामरा को समन जारी किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए समन भेजा था। इस समन का जवाब देते हुए कुणाल ने सात दिन का समय मांगा है।

23 मार्च को रिकॉर्ड हुआ था शो

23 मार्च को मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘द यूनिकॉन्टिनेंटल’ में “नया भारत” नाम से एक शो शूट किया गया था। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इसमें कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी। इस शो में उन्होंने एक गाना भी गाया था, जिसके रिलीज होने के बाद शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’, कुणाल कामरा ने एक वीडियो किया पोस्ट, स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ का जिक्र

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं, शिवसेना के नेताओं की तरफ से कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूरे मामले पर दो टूक कहा था कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवाद के बाद BMC ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2025 11:13 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola